Google Analytics —— Meta Pixel

Raksha Bandhan 2026: PM मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता की कामना की।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।” (Raksha Bandhan 2026)

अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

राजनाथ सिंह ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का किया आह्वान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व समाज को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कामना की कि समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने।

योगी आदित्यनाथ ने भी दी रक्षाबंधन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि स्नेह, विश्वास, संस्कार और आत्मीयता के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर सभी को अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को और मजबूत करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। (Raksha Bandhan 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!