Google Analytics —— Meta Pixel

भगवान श्रीराम का चुनाव से कोई संबंध नहीं है: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार

Ram Navami 2025: PM नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा- सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम। इधर, रामनवमी 2025 के अवसर पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित शोभा यात्रा में भाजपा नेता अर्जुन सिंह और लॉकेट चटर्जी शामिल हुईं। इस दौरान लॉकेट चटर्जी ने कहा कि जैसे हम लोग दुर्गापूजा मनाते हैं वैसे ही रामनवमी मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के घर-घर में राम छा गए हैं। ये हमारे धर्म की चीज है। हमें कोर्ट से अनुमति लेनी होती है। बंगाल पुलिस, पुलिस ना रहकर कैडर हो गई है।

यह भी पढ़ें:- भारत को और आगे बढ़ाने में भाजपा की बड़ी भूमिका होगी: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि बंगाल में हिंदू दूसरे दर्जे के नागरिक हैं। राम सबके हैं, सभी दल जुलूस में हिस्सा लें। हम कह रहे हैं कि CPM को भी रामनवमी जुलूस में भाग लेना चाहिए, TMC को भी ऐसा करना चाहिए, आपको कौन रोक रहा है। भगवान श्रीराम का चुनाव से कोई संबंध नहीं है, भगवान राम लोगों के दिल में रहते हैं, वे भारत की आत्मा हैं, चुनावों का उनसे कोई संबंध नहीं है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि TMC और यहां की मुस्लिम युक्त सरकार भगवान राम को हिंदुओं का भगवान कहती थी, लेकिन भगवान राम सभी भारतीयों की आस्था के प्रतीक हैं। राम हिंदुओं के हैं, राम दुनिया के हैं, राम भारत के हैं, राम बंगाल के हैं, राम सभी सनातनियों के हैं। आज ममता बनर्जी की हिंदू विरोधी राजनीति के खिलाफ लहर है। (Ram Navami 2025)

एक-एक घटना लोगों के दिलों में अंकित: CM यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश और दुनिया में भगवान राम की रामनवमी का आनंद छा रहा है। युगों-युगों से भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना लोगों के दिलों में अंकित है। उनके जीवन ने हमें हमेशा प्रेरित किया है। मैं देशवासियों और प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं। LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा- सभी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं। पिताजी की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन रामनवमी को उसी तरह मनाने का प्रयास किया गया है, जैसे वे महावीर मंदिर में मनाते थे। उनकी प्राथमिकता थी कि भक्तों को कोई परेशानी न हो और इसलिए हमारा प्रयास भी वही है कि सभी के अच्छे से दर्शन हो। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज रामनवमी और चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है। मैंने पंचकूला के मनसा देवी मंदिर में पूरे देश और प्रदेश में सुख-शांति और देवी मां की कृपा सभी पर बनी रहे, इसकी प्रार्थना की है। (Ram Navami 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!