Google Analytics —— Meta Pixel

अपराधियों का तांडव ! भाजपा नेता को बदमाशों ने गोलियों से भूना, इलाज के दौरान हुई मौत

BJP Leader Shot Dead : बिहार की राजधानी पटना को सरकार जितना अपराध से मुक्त करना चाहती है उतना ही ज्यादा वहां के अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. ये अपराधी लगातार पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रहे हैं, ऐसा हाल ही में तब देखने को मिला जब पटना के सबसे व्यस्त इलाके में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या (BJP Leader Shot Dead) कर दी गई, जिससे इस समय हर कोई दहशत में है.

यह भी पढ़े :- Independence Day 2024: आज देशवासियों को संबोधित करेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पटना के आलमगंज इलाके में मंगलवार यानी 13 अगस्त की रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार दो लोग दूध की दुकान के सामने खड़े हुए, थोड़ी ही देर बाद उन्होंने दुकान को गोली मार दी (BJP Leader Shot Dead) . गोली लगने वाली शख्स की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो कि बीजेपी नेता है और इतना ही नहीं बजरंगपुरी मंडल के पूर्व में महामंत्री रह चुके थे. गोली की आवाज से ही इलाके में हड़कंप मच गया. गोली लगते ही अजय जमीन पर गिर पड़े जि,के बाद उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए. जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी के एसडीपीओ शरथ आरएस ने बताया कि पुलिस को रात 10 बजे के करीब इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस पहुंची उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि दुकान में गोली सामने से ही चलाई गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मौके पर स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है. वहां मौजूद सीसीटीवी की फुटेज की जांच में पुलिस लगी हुई है. इस दौरान पुलिस ने बताया कि इस मामले को दो लोगों ने अंजाम दिया है, जिसकी पहचान पुलिस कर रही है. हालांकि इस मामले में पारिवारिक विवाद की भी बात सामने आई है , बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर कुछ बहस चल रही थी.

Back to top button
error: Content is protected !!