Trending

Rashifal 14 February 2022: सप्ताह का पहला दिन होगा खास, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

Rashifal 14 February 2022: आज का राशिफल 14 फरवरी 2022, विक्रम संवत-2078, कलियुग-5122, माघ शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, वैदिक मास- तप, दिन – सोमवार, तिथि- त्रयोदशी 20:28 तक, पश्चात् चतुर्दशी। पुनर्वसु 11:53 बजे तक -नक्षत्र। चन्द्र गोचर-मिथुन। व्रत/पर्व :- सोम प्रदोष, सोम पुष्य योग। शुभ मंगल कार्य हेतु रवि/सर्वार्थ सिद्धि योग–-11:56 से।

Rashifal 14 February 2022

Aries मेष राशि – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

प्राथमिकता के आधार पर कार्य करिए। सफलता की संभावना प्रबल हैं। यह समय आपके लिए आपके प्रयासों एवं उपकार की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे। नए मित्र भी बनाएँगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे।

यह भी पढ़ें : Colorful Cauliflower in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रंग-बिरंगी फूलगोभी उगाने लगे हैं किसान, पढ़ें पूरी खबर

Taurus वृष राशि – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनिद्रा की स्थिति एवं कार्य की चिंता भी हो सकती है। मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं। अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है। धार्मिक अथवा दान, पुण्य कार्य मे सफलता मिल सकती है। जनसम्पर्क से जुड़े वर्ग राजनेता, सामाजिक कल्याण, अभिकर्ता आदि को यश, सफलता एवं व्यस्तता की स्थितियाँ मिलने की संभावना है।

Gemini मिथुन राशि – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

यह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित नकारात्मक परिणामों का सूचक है। परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी के स्वास्थ्य पर व्यय या व्यस्तता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के व्यवहार के प्रति असंतुष्ट, अप्रसन्न या सशंकित रह सकते हैं। आप विवाद, विषाद, चिंता, तनाव व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है।

Cancer कर्क राशि -ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको लेनदारी या उधर दी गयी धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप होगा। पुराने मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।

Leo सिंह राशि –मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा। सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा।

Virgo कन्या राशि- टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है। अच्छे समाचार मिलेंगे। मान सम्मान एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों की प्रगति से संतोष मिलेगा। परिवार एवं परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे।

Libra तुला राशि – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

विशेष रुप से धन की हानि ,व्यय या विनियोजन के योग है। अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें। आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। इन दिनों आप कोई परामर्श, बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें। व्यर्थ में झगड़े की संभावना है। असावधानी अहम को ठेस पहुँचा सकती है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें, क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी।

यह भी पढ़ें : Skin Care Tips: पिंपल्स को स्किन से दूर रखने के लिए अपने Diet में शामिल करें ये पांच चीजें

Scorpio वृश्चिक राशि – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

चन्द्रमाकी गोचर गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शारही है। आपकी ख्याति एवं यश, प्रतिष्ठा वृद्धि का समय हैं। यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्तियोग हैं। व्यवसाय मे धन /लाभ के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। प्रयास के परिणाम अपेक्षा के अनुकूल ही रहेंगे। आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं।

Sagittarius धनु राशि –ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। नयी योजना निर्माण एवं कार्य प्रारम्भ के लिए सर्वोत्तम समय है। सफलता निश्चित है। ग्रहों के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

Capricorn मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है। इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है।

Aquarius कुंभ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

असुविधा, असहयोग, समन्वयहीन एवं अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है। किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं, ध्यान नहीं देना चाहिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने उच्चाधिकारी से कार्यालय में या रोजगार स्थल पर किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता न करे।

Pisces मीन राशि -दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है। यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। प्रेम संबंध सुख या नए मित्र हेतु यह दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का वैदिक उपाय

पौराणिक मंत्र :
सर्पोरक्त स्त्रिनेत्रश्च फलकासिकरद्वयःl
आश्लेषा देवता पितांबरधृग्वरदो स्तुमे ll
नक्षत्र देवता .मंत्र: ॐ सर्पेभ्यो नमः। सरीसृप से सुरक्षा एवं धन।
नक्षत्र. मंत्र :ॐ आश्लेषायै नमः।
नक्षत्र वेद मंत्र :
ॐ नमोSस्तु सर्पेभ्योये के च पृथ्विमनु:।
ये अन्तरिक्षे यो देवितेभ्य: सर्पेभ्यो नम:।
ॐ सर्पेभ्यो नम:।
देवता मंत्र :- ॐ सर्पेभ्यो नमः।

राशिफल (Rashifal) 14 February 2022)

Related Articles

Back to top button