Rashifal 19 July 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 19 July 2025, दिन- शनिवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- श्रावण (सावन), तिथि- कृष्ण पक्ष दशमी (10)।
Rashifal 19 July 2025
1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके मन के मुताबिक काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में जोखिम उठाने की योजना सफल हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि पार्टनरशिप में कोई नया समझौता करने से पहले सावधानी बरतें, वरना किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आ रही परेशानियों को लेकर अपने शिक्षकों या सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त करना पड़ सकता है।
2 वृष राशि (Taurus) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Breaking News: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ED को मिली 5 दिन की रिमांड, पढ़े पूरी खबर
3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे।
4 कर्क राशि (Cancer) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
5 सिंह राशि (Leo) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। व्यवसाय में आपको पिछली योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज इस राशि के जातकों को ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या चापलूसी से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मीठे बोल कभी-कभी संबंधों में दूरी भी ला सकते हैं। जो व्यापारी नया कारोबार शुरू कर चुके हैं, उनके लिए शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऐसा कार्य, जो लंबे समय से रुका हुआ था और आपको तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है।
7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको अपने नए कामों को लेकर सोच समझकर चलना होगा। भाग्य आपका मजबूत रहेगा, जिससे समाज में आपकी एक नई पहचान बनेगी। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपको थोड़ा टेंशन रहेगी। आप किसी मित्र के घर किसी पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। मित्रों या संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे और विशेष मुद्दों पर बात भी होगी।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा।
12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में नाम कमाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ व भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो भविष्य में इससे अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपकी उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें घर के बड़े-बुजुर्ग भी आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।। (Rashifal 19 July 2025)



