Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Rashifal 28 February 2022: मेष राशि वाले रहें आज सावधान, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें अपना राशिफल

Rashifal 28 February 2022: आज का राशिफल 28 फरवरी 2022, विक्रम संवत-2078, कलियुग-5122, फाल्गुन कृष्ण पक्ष, शिशिर ऋतु, वैदिक मास- तपस्य, दिन – सोमवार, तिथि- त्रयोदशी। उत्तराषाढा-नक्षत्र। चन्द्र गोचर-मकर। व्रत/पर्व: प्रदोष। गुरु अस्त पश्चिम दिशा (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध)। शुभ मंगल कार्य हेतु रवि/सर्वार्थ सिद्धि योग 07:02 से प्रारंभ।

राशिफल Rashifal 28 February 2022

मेष राशि (Aries) : सामान्य रूप से आशा के अनुरूप प्रगति वाला नहीं रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में कुछ बाधाएं उपस्थित होंगी। किसी भी प्रकार का जोखिम लेना हानिप्रद सिद्ध हो सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। यात्रा में कष्ट अतः वाहन चालन आदि में सावधानी लाभदायक सिद्ध होगी। जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन नहीं है। विशेष रूप से पारिवारिक सुख एवं रोजगार में सामान्य रूप से अच्छी स्थिति रहेगी।

यह भी खबर पढ़ें : छत्तीसगढ़ : सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) की चयन सूची जारी, जानिये कितने अभ्यर्थियों ने दिया था साक्षात्कार

वृष राशि (Taurus) : कार्यों की प्रगति से संतुष्टी नहीं मिलेगी। कनिष्ठ वर्ग का अपेक्षित सहयोग कठिन है। वे आपके इच्छा के अनुकूल कार्य परिणाम नहीं दे सकेंगे। परिवार के सदस्यों के कारण जनता एवं सुख बाधा की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। सामान्य रूप से दैनिक कार्यों में रोजगार एवं व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलता कठिन है|दिन सामान्य रहेगा उपयोगी सिद्ध होना नहीं कहा जा सकेगा।

मिथुन राशि (Gemini) : आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होते दृष्टिगोचर होंगे।सामाजिक आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु पेट से संबंधित कष्टकी संभावना बनी रहेगी। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होगा । विरोधियों के विरुद्ध कार्रवाई का उचित दिन है ।कनिष्ठ वर्ग एवं प्रतिकूल स्थिति के विरुद्ध आप करवाई  कर सकते हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) : रोजगार में अनुकूल स्थितियां उत्पन्न होंगी। प्रेम या दांपत्य सुख में वृद्धि होगी ।विवाह से संबंधित कार्य की प्रगति संतोषप्रद रहेगी। रोजगार ,व्यापार में लाभ अपेक्षित होगा। राजनेताओं के लिए उत्तम दिन है। यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होना कठिन है। नए कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

सिंह राशि (Leo) : स्थाई संपत्ति से संबंधित भवन वाहन आदि की कोई समस्या अथवा उस पर व्यय होगा। परिवार की बड़ी स्त्रियों के लिए दिन उत्तम नहीं है। मां के स्वास्थ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार में अनपेक्षित स्थितियां परेशान करेंगी। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। राजनीतिज्ञ, बिल्डर, भूमि व्यवसायी, कंपनी प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों के लिए दिन उपयोगी सिद्ध नहीं होगा।यात्रा,नएकार्यएवंपरमेशदेनाहितकरनहींहोगा|

कन्या राशि (Virgo) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। प्रयासों के परिणाम विलंब से ही सही परंतु आपके पक्ष में आएंगे। आर्थिक संकट या खर्च के योग प्रबल बन सकते हैं। वाद विवाद को टालना उचित होगा। नए कार्य हाथ में नहीं लें। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग से अपेक्षित सहयोग की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन प्रतिकूल शारीरिक मानसिक दृष्टि से रहेगा। यात्रा, निर्णय, नए कार्य का शुभारंभ, महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक, सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव, उद्घोषणा आदि के परिणाम संतोषप्रद नहीं होंगे।

तुला राशि (Libra) : सामान्य रूप से कल की तुलना में दिन उत्तम व्यतीत होगा, परंतु महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकेगा। प्रयासों के परिणाम विलंब से ही सही परंतु आपके पक्ष में आएंगे। आर्थिक संकट या खर्च के योग प्रबल बन सकते हैं। वाद विवाद को टालना उचित होगा। नए कार्य हाथ में नहीं लें। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग से अपेक्षित सहयोग की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन प्रतिकूल शारीरिक मानसिक दृष्टि से रहेगा। यात्रा, निर्णय, नए कार्य का शुभारंभ, महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक, सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव, उद्घोषणा आदि के परिणाम संतोषप्रद नहीं होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : उपयोगी दिन सिद्ध होगा। लाभदायक स्थितियां बनेंगी।व्यापारिक लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। महत्वपूर्ण लोगों से विचार–विमर्श हो सकता है। राजनीति राजनेताओं के लिए श्रेष्ठ दिन है। नए कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। दिन भरपूर उपयोग करना भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। दिन का भरपूर उपयोग परामर्षद है। रोजगार व्यापार में कार्य कम होगा, सफलता अधिक मिलेगी।दिन कल की तुलनामे सुखद व्यतीत होगा।

धनु राशि (Sagittarius) : उपयोगी दिन सिद्ध होगा। लाभदायक स्थितियां बनेंगी। व्यापारिक लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। महत्वपूर्ण लोगों से विचार–विमर्श हो सकता है। राजनीति राजनेताओं के लिए श्रेष्ठ दिन है। नए कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं। महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। दिन भरपूर उपयोग करना भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। दिन का भरपूर उपयोग परामर्षद है। रोजगार व्यापार में कार्य कम होगा, सफलता अधिक मिलेगी।दिन कल की तुलनामे सुखद व्यतीत होगा।यात्रा,नएकार्यएवंपरमेशदेनाहितकरनहींहोगा|

मकर राशि (Capricorn) : आवश्यक खर्च के योग बने रहेंगे। बचत में कमी होगी। जोखिम के परिणाम उपयोगी सिद्ध नहीं होंगे। भागदौड़ या कार्य की अधिकता केकर्ण सुख आराम मे बाधा हो सकती है। कार्यों के परिणाम, अंतिम रूप से आपके पक्ष में रहेंगे। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें।किसी कोकोई सलाह या ज्ञान देने के स्थान पर स्वयं कार्य निष्पादन करना उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) : व्यापारिक दृष्टि से उत्तम दिन है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। अल्प प्रयास से ही कार्य होने के योग हैं। प्रशासनिक वर्ग के लिए विशेष अनुकूल दिन प्रारंभ हो चुके हैं। उच्च अधिकारी वर्ग को अपनी योजना से अवगत कराकर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। कनिष्ठ वर्ग पूर्ण सहयोग करेगा। नए निर्णय यात्रा या नए अवसर के लिए विशेष अनुकूल है।

मीन राशि (Pisces) : महीने के स्वर्णिम दिन प्रारंभ हो चुके हैं। प्रयास कर, पूर्ण योजना बनाकर, कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करें। व्यापारिक दृष्टि से उत्तम दिन है। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। अल्प प्रयास से ही कार्य होने के योग हैं |प्रशासनिक वर्ग  के लिए विशेष अनुकूल दिन प्रारंभ हो चुके हैं। उच्च अधिकारी वर्ग को अपनी योजना से अवगत कराकर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। कनिष्ठ वर्ग पूर्ण सहयोग करेगा। नए निर्णय यात्रा या नए अवसर कि यदि आप को तलाश है तो समय आपके लिए विशेष अनुकूल है।

आज का वैदिक उपाय 

  • वेद मंत्रउत्तराषाढा :-
    ॐ विश्वे अद्य मरुत विश्वSउतो विश्वे भवत्यग्नय: समिद्धा:
    विश्वेनोदेवा अवसागमन्तु विश्वेमस्तु द्रविणं बाजो अस्मै।
  • पौराणिक मंत्र :- विश्वांदेवान् अहं वंदेषाढनक्षत्रदेवताम् l
    श्रीपुष्टिकीर्तीधीदात्री सर्वपापानुमुक्तयेll
  • नक्षत्र देवता मंत्र :- ॐ विश्वेभ्यो देवेभ्यो नमःl
  • नक्षत्र मंत्र :- ॐ उत्तराषाढाभ्यां नमःl

(राशिफल Rashifal 28 February 2022)

Back to top button
error: Content is protected !!