Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Rashifal 8 March 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 8 March 2025, दिन- शनिवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2081, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- फाल्गुन, तिथि- शुक्ल पक्ष नवमीं (9)।   

Rashifal 8 March 2025

1 मेष राशि (Aries) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।

2 वृष राशि (Taurus) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है।आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी।

3 मिथुन राशि (Gemini) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।

4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।  

5 सिंह राशि (Leo) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।

6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।  

7 तुला राशि (Libra) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : GST Collections in February 2025 : फरवरी में भर गया सरकार का खजाना, 9.1% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन     

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आप कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

9 धनु राशि (Sagittarius) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे।

10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है।ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।  

12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। (Rashifal 8 March 2025)

Yashasvi Yogendra Sharma

पंडित यशस्वी योगेंद्र शर्मा एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं। काशी से उन्होंने ज्योतिष की पढ़ाई की है।
Back to top button
error: Content is protected !!