Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Rashifal 9 April 2022: आपका शनिवार का दिन कैसा रहेगा, क्या कहती हैं राशि, जानें अपना राशिफल

Rashifal 9 April 2022: आज का राशिफल 9 अप्रैल 2022, कलियुग-5122, विक्रम संवत-2079, चैत्र- मास, दिन- शनिवार। तिथि-अष्टमी, नक्षत्र – पुनर्वसु। चन्द्र गोचर-मिथुन। व्रत/पर्व :- अष्टमी दुर्गा पूजा, अन्नपूर्णा पूजा, नवरात्र। (विवाह आदि स्थायी मंगल कार्य निषेध)। मीन निरयण-सूर्य खरमास।

राशिफल Rashifal 9 April 2022

मेष राशि (Aries) – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ.

सामान्य रूप से आज के दिन विशेष उपयोगी सिद्ध नहीं होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। व्यस्तता एवं परेशानियां उत्पन्न होगी। आशा के अनुरूप कार्य सफलता नहीं मिलेगी। व्यापार एवं राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।राजनेता, सुरक्षा, प्लानिंग, वर्ग हेतु, यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक, विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव, उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा।

यह भी पढ़ें : Importance of Number Seven: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 7 का क्या हैं महत्व

वृष राशि (Taurus) – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो.

व्यापार में सफलता के उत्तम योग हैं। मनोबल अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों की प्रगति से संतुष्ट होंगे। नए कार्य एवं निर्णय के लिए उत्तम दिन है। महत्वपूर्ण क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। विवाद एवं मुकदमें में विजय होगी। प्रयासों के परिणाम सुखद रहेंगे। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-07:35-10:00, 18:20 – 20:40 : बजे तक। विशेष- यात्रा, मीटिंग, परामर्श, निर्णय के लिए उपयोगी दिन नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह.

नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन तथा सुखद स्थितियाँ आनंदित करेंगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। परिवारिक चिंता एवं कष्ट रहेगा रहेंगे। आशा के अनुरूप कार्य सरलता से पूर्ण नहीं होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। रोजगार में स्थिति सामान्य रहेगी। अति उत्साह से कोई भी कार्य करना आज के दिन उचित नहीं रहेगा। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-09:45-11:45 बजे तक।

कर्क राशि (Cancer) – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो.

नए कार्य में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी। राजनीतिक एवं सामाजिक वर्ग के लिए या जनप्रतिनिधि अथवा कंपनी प्रतिनिधि  के लिए विशेष दिन है। लंबी यात्रा स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक सुख यथेष्ट है। नए निर्णय करना उचित रहेगा या नए कार्य हाथ में लिए जा सकते हैं। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-09:45-13:20 बजे तक।

सिंह राशि (Leo) – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे.

सामान्य रूप से विजय एवं सफलता मिलेगी परंतु इसके लिए विशेष प्रयास करना होंगे। यात्रा के योग प्रबल है। आकस्मिक खर्च की प्रस्तुति बन सकती है। अनावश्यक विवाद से बचने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन यह सुझाव देने से बचें। शारीरिक कष्ट में वृद्धि होगी या कार्य की अधिकता के कारण, दैनिक दिनचर्या मैं कठिनाई उत्पन्न होगी। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-13:10-14:40 बजे तक। विशेष- संध्या 19 बजे तक यात्रा, ,नए कार्य का शुभारंभ मनोनुकूल मिलना कठिन।विशेष- यात्रा, मीटिंग, परामर्श, निर्णय के लिए उपयोगी दिन नहीं है।

कन्या राशि (Virgo) – टो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो.

प्रत्येक दृष्टि से सफलता के योग हैं। राजनीति एवं सामाजिक वर्ग के लिए श्रेष्ठ दिन सिद्ध होगा। महत्वपूर्ण विवाद में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा या उपहार के सुयोग भी बनते हैं। नए निर्णय या नए दायित्व लेने के लिए उत्तम दिन है। रोजगार के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट,असफलता का समय-13:20-14:50बजे तक।विशेष- यात्रा, मीटिंग, परामर्श, निर्णय के लिए उपयोगी दिन नहीं है।

तुला राशि (Libra) – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते.

दैनिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। कार्य की प्रगति से प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारी वर्ग पर अच्छा प्रभाव रहेगा। बड़ों की कृपा मिलेगी। पद प्रतिष्ठा एवं अधिकार का भरपूर प्रयोग कर सकते हैं। यश एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य प्रारंभ किये जा सकते हैं। उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट,असफलता का समय-13:10-14:40;एवं 16:20-18:25 बजे तक।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू.

परिवार के सदस्यों के कारण आकस्मिक वाद विवाद की स्थिति बनेगी। प्रत्येक कार्य में आशा के विपरीत रुकावट है दिखाई देगी। निर्णय करने के लिए विशेष उपयोगी दिन नहीं है। कोशिश करते रहने के परिणाम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी दिन सामान्य है। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-18:10 – 20:45 बजे तक। (Rashifal 9 April 2022)

धनु राशि (Sagittarius) – ये, यो, भ, भी, भू, ध, फ, ढ, भे.

परिवार के सदस्यों के कारण आकस्मिक वाद विवाद की स्थिति बनेगी। प्रत्येक कार्य में आशा के विपरीत रुकावट है दिखाई देगी। निर्णय करने के लिए विशेष उपयोगी दिन नहीं है। कोशिश करते रहने के परिणाम निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी दिन सामान्य है। विशेष- संध्या 19 बजे तक यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ मनोनुकूल मिलना कठिन। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-08:20 तक, 20:30 – 00:50 बजे तक। विशेष- यात्रा, मीटिंग, परामर्श, निर्णय के लिए उपयोगी दिन नहीं है।

मकर राशि (Capricorn) – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी.

आर्थिक रूप से दिन उत्तम व्यतीत होगा। आपकी यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए लोगों से मिलना होगा। दांपत्य सुख उत्तम रहेगा। मित्रों मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध बढ़ेंगे। नए कार्य आदि के लिए उत्तम दिन है। यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक या जनहित के कार्यों से जुड़े वर्ग के लिए विशेष उपयोगी दिन है। मीटिंग आदि के लिए भी अच्छे अवसर एवं सफलता की संभावनाएं हैं। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-07:50 , 22:50 – 00:50 बजे तक।

कुंभ राशि (Aquarius)– गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द.

विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रतिकूल स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। आशा के अनुरूपसफलताएं मिलेंगी। अच्छा समय का भरपूर उपयोग किया जाना उचित होगा। उदर कष्ट संभव है। मनोबल ऊंचा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। विशेष- संध्या 19 बजे तक यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ मनोनुकूल मिलना कठिन। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-10:00-12:00;14:35-16:25 बजे तक। 

मीन राशि (Pisces) – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची.

परिवार के छोटो से अनावश्यक मतभेद की स्थिति बन सकती है।विवाद एवं विरोध की स्थिति से बचने का प्रयास करें। संतान पक्ष की ओर से चिंता होगी। व्यय आदि की संभावनाएं भी प्रबल है। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्या के लिए या ज्ञान के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक रूप से कमजोर स्थितियां रहेंगी। नए कार्यों को हाथ में लेने से बचना उचित होगा एवं यात्रा को स्थगित रखना उपयोगी सिद्ध होगा। विशेष-आज दिन मे बाधा कष्ट, असफलता का समय-20:30 – 23:00 बजे तक।

आज का वैदिक उपाय 

पौराणिक मंत्र :

अदितीः पीतवर्णाश्च स्त्रुवाक्षकमण्डलून।
दधाना शुभदा मे स्यात पुनर्वसु कृतारव्या।।
नक्षत्र देवता मंत्र :-
अ) ॐ अदित्यै नमः।
आ)ॐ आदितिये नमः।
वेद मंत्र :
ॐ अदितिद्योर अदिति अन्तरिक्षम अदितिर्माता: स पिता स पुत्र:
विश्वेदेवा अदिति: पंचजना अदितिजातम अदितिर्रजनित्वम।
ॐ आदित्याय नम:। सुरक्षा हेतु।

(राशिफल Rashifal 9 April 2022)

Back to top button
error: Content is protected !!