भाजपा और नरेंद्र मोदी का अंतिम लक्ष्य वंचितों का आरक्षण छीन उसे 0% करना है: राहुल गांधी

Rahul Ganjhi in MP: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के रतलाम और खरगोन जिले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। BJP के लोग संविधान खत्म कर गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों से आरक्षण छीनना चाहते हैं, लेकिन हम आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे, हम आरक्षण पर लगी 50% की लिमिट भी हटाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Voting in Raipur Lok Sabha : वोटिंग के दिन शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने 137 पेट्रोलिंग पार्टी करेगी निगरानी, सभी वायरलेससेट आपस में संपर्क में रहेंगी

उन्होंने कहा कि मीडिया वाले अंबानी जी के यहां की शादी दिखा देंगे, बॉलीवुड की खबरें चला देंगे, लेकिन आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचारों की बात नहीं करेंगे। क्योंकि मीडिया और देश की 200 बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में कोई भी दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग का नहीं है। कांग्रेस ने आपको जमीन अधिग्रहण बिल, वन अधिकार अधिनियम, पेसा कानून दिया। हम जो भी करते हैं, आपके हक के लिए करते हैं, लेकिन जैसे ही BJP की सरकार आती है, वह उल्टा कर देती है। आज देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों, अस्पतालों, स्कूलों को चलाने में आदिवासी वर्ग के लोग दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि देश में आपकी भागीदारी नहीं है। (Rahul Ganjhi in MP)

राहुल गांधी ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना कराएंगे, जिससे देश में आपकी भागीदारी तय हो सके। नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों को पैसा दिया, उनका कर्ज माफ किया। इसलिए हमने मन बना लिया है कि अगर वे अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो हम गरीब सामान्य वर्ग, दलितों, आदिवासियों को पैसा दे सकते हैं। नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों को अरबपति बनाया है, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। हम हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए देंगे, किसानों को MSP मिलेगी और उनका कर्ज माफ होगा। (Rahul Ganjhi in MP)

राहुल ने कहा कि कांग्रेस का वादा है कि मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए दैनिक मजदूरी, आशा, आंगनवाड़ी की महिलाओं का आमदनी दोगुनी और एक लाख रुपए महिलाओं के बैंक अकाउंट में जाएगा। BJP के नेता ने एक आदिवासी युवा पर पेशाब कर उसका वीडियो बनाया और पूरे हिंदुस्तान में दिखाया। यहां हमारे प्रत्याशी के खिलाफ लड़ने वाले कैंडिडेट के रिश्तेदार ने आदिवासी बिटिया के साथ रेप किया। BJP के लोग चाहते हैं कि आप आगे न बढ़ पाओ और आपके बच्चे इंजीनियर-डॉक्टर न बन पाएं। ये आपका जल-जंगल-जमीन छीनना चाहते हैं। अगर हमें इनको रोकना है तो एकसाथ लड़ना होगा। ताकि आपके अधिकारों, संविधान और आरक्षण को बचाया जा सके। (Rahul Ganjhi in MP)

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अडानी जैसे लोगों की नजर आपके जल-जंगल-जमीन पर है। PM मोदी, अपने मित्र अडानी को आपका जल-जंगल-जमीन सौंप देना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी ने पहले ही हिंदुस्तान के एयरपोर्ट, पॉवर स्टेशन, पोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस सेक्टर सबकुछ अडानी जैसे लोगों को दे दिया है। भाजपा और RSS संविधान को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए उन्होंने 400 पार का नारा दिया है। 400 सीट तो छोड़िए, इन्हें 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी। अगर संविधान खत्म हो गया तो जो अधिकार आपको मिले हैं, वे खत्म हो जाएंगे। ऐसा हुआ तो हिंदुस्तान में 22-25 लोगों का राज हो जाएगा। ये अडाणी और अंबानी जैसे लोग हैं। जो मोदी जी के खास लोग हैं। (Rahul Ganjhi in MP)

Related Articles

Back to top button