Google Analytics —— Meta Pixel

Swati Maliwal Case : केजरीवाल के निजी सहायक के खिलाफ FIR, मालीवाल बोलीं-‘मुझे लातों से मारा’

Swati Maliwal Case: सीएम आवास पर कथित बदसलूकी के मामले में AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने आखिरकार लिखित शिकायत दे दी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के राइट हैंड मने जाने वाले विभव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के टीम वहां करीब 4 घंटे रही. इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें:- आप ‘कमल’ का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना पड़ेगा: CM अरविंद केजरीवाल

स्वाति ने कहा मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे.

दरअसल, आप सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ सीएम आवास में बदसलूकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दी। (Swati Maliwal Case)

साथ ही अपने बयान में बताया कि उनके साथ मारपीट की गई। उनके पेट पर मारा गया। दिल्ली पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के घर पहुंची थी, जहां उनसे 4 घंटे तक पूछताछ के बाद उनके बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद मालीवाल का मेडिकल भी किया जाएगा, जिसके लिए वो देर रात एम्स अस्पताल भी पहुंचीं। (Swati Maliwal Case)

Back to top button
error: Content is protected !!