Google Analytics —— Meta Pixel

Chardham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सरकार ने VIP दर्शन पर लगी रोक को 31 मई तक बढ़ाया, केवल इन्हें मिलेगी अनुमति

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा 2024 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. 10 मई से शुरू हुई इस यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें:- विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को मिलती है ताकत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी दर्शन पर लगी रोक को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से चारों धामों के दर्शन कर सकें. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में कोई भी वीडियो शूट नहीं करने का निर्देश दिया है.

रतूड़ी ने कहा, “वीडियो शूट और रील बनाने से भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. इसलिए मंदिर की पवित्रता बनाए रखने और भक्तों के सम्मान के लिए, वहां जाने वालों को मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियो शूट करने या रील बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मोबाइल फोन ले जाने पर कोई रोक नहीं है. इसका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन किसी को भी वीडियो शूट करने या रील बनाने की इजाजत नहीं होगी.”

हेल्थ स्क्रीनिंग कर ही आगे बढ़ें यात्री: चारधाम की यात्रा (Chardham Yatra 2024) कोई सामान यात्रा नहीं, बल्कि बहुत कठिन यात्रा होती है. क्योंकि, विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते मौसम करवट बदलता रहता है. लिहाजा, श्रद्धालुओं को चाहिए कि वो अपना हेल्थ स्क्रीनिंग करने के बाद ही यात्रा के लिए आगे बढ़े. क्योंकि, उन्हें भी अच्छा नहीं लगता कि लोग देवभूमि में आए और उन्हें कोई परेशानी हो. वहीं, अभी तक चारधाम में 12 मौतें हो चुकी है. (Chardham Yatra 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!