CM अरविंद केजरीवाल की रिहाई, I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Reaction on Kejriwal Release: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हम पूरी दिल्ली, पूरे देश के लोगों और पार्टी की ओर से सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर इस तानाशाही के अंधकार युग में एक रोशनी जलाई है। आज पूरी दिल्ली और पूरा देश खुश है। आज सत्य की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने रोशनी की एक किरण दिखाई है इसलिए पूरा देश उनका शुक्रगुजार है। हमें भरोसा है कि देश में संविधान, लोकतंत्र को बचाने की जो लड़ाई चल रही है वह अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से और मजबूत होगी और देश यह लड़ाई जीतेगा। पूरी ताकत के साथ इस लोकसभा चुनाव में तानाशाही खत्म होने जा रही है।

यह भी पढ़ें:- 39 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली CM केजरीवाल, 2 जून को करना होगा सरेंडर

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि यह सिर्फ AAP के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भाजपा ने इसे तानाशाही देश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है… सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोगों में उम्मीद जगी है कि इस तानाशाही का अंत होगा। यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है। शायद ऊपर वाले का यह ईशारा है कि अब चीजे बदल रही हैं, देश के लोकतंत्र और संविधान पर जो हमला हो रहा था, अब उसे बदलने,रोकने का समय आ गया है। (Reaction on Kejriwal Release)

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह अभूतपूर्व है, यह एक तरह का चमत्कार है। अभी ये चुनाव जहां है वहां कोई नहीं कह सकता कि चुनाव कहां जाएगा। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का बाहर आना, प्रचार करना देश के लिए दिशा मोड़ने वाला रहेगा… इस चुनाव में अभूतपूर्व बदलाव आएंगे। मुझे लग रहा है कि अब चुनाव पलट जाएगा। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “कार्यकर्ताओं ही नहीं बल्कि देश के करोड़ो लोग आज के दिन का इंतज़ार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल की रिहाई पूरे INDIA गठबंधन के लिए गेमचेंजर साबित होगा… भाजपा समझ गई है कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई से उन्हें उन राज्यों में भी बड़ा नुकसान होने वाला है जहां AAP लड़ भी नहीं रही है। (Reaction on Kejriwal Release)

AAP नेता कैलाश गहलोत ने कहा कि मैं न्याय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। यह लोकसभा चुनाव हैं जो 5 साल में एक बार आते हैं और ऐसे में एक पार्टी प्रमुख के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह लोगों के बीच जाए और अपने विचार रखे… यह सत्य की जीत है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव के समय उन्हें उठा कर ले गए थे। कम से कम अब कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। आइंदा ऐसी ग़लती सरकार को नहीं करना चाहिए। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि लोकतंत्र के लिए यह निर्णय बहुत जरूरी था। (Reaction on Kejriwal Release)

कांग्रेस मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है। ‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है। एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें।  (Reaction on Kejriwal Release)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं पूरे देश को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को एक करारा जवाब है जो लोग देश में तानाशाही फैलाना चाहते हैं, देश में लोकतंत्र का शासन कायम रहेगा। एनडीए सरकार के अन्याय के खिलाफ INDIA गठबंधन न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाएगा। PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे खुशी है कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत मिल गई। आज-कल देश में अंधा राज चल रहा है। किसी को भी जेल में डाल सकते हैं और ज़मानत मिलने में इतना वक़्त लगता है, ये बहुत बुरा है। (Reaction on Kejriwal Release)

Related Articles

Back to top button