Google Analytics —— Meta Pixel

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में ली शपथ

Delhi New CM Rekha Gupta : शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें शामिल हैं—प्रवेश वर्मा (जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया), आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह। (Delhi New CM Rekha Gupta)

‘शीशमहल’ में नहीं रहूंगी: रेखा गुप्ता

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी हाईकमान की आभारी हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। मैं जनता के बीच रहकर काम करूंगी, शीशमहल में नहीं।”

गौरतलब है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास को ‘शीशमहल’ नाम दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप था कि उन्होंने इस आवास को बनाने में नियमों की अनदेखी कर करोड़ों रुपए खर्च किए। भाजपा ने इसे अपने चुनाव प्रचार का बड़ा मुद्दा बनाया था।

दिल्ली की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत

रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta ) की ताजपोशी के साथ दिल्ली में नए राजनीतिक युग की शुरुआत हो गई है। भाजपा ने दिल्ली में पहली बार किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया है। अब देखना होगा कि उनकी सरकार जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। 

Back to top button
error: Content is protected !!