Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में धर्म परिवर्तन विवाद: धर्मांतरण के आरोप में 3 महिलाओं पर FIR दर्ज

रायपुर: राजधानी के भनपुरी इलाके में स्थित एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सभा का विरोध करने और हंगामे के बाद खमतराई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान पर एक प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें जैन, ईसाई और हिंदू समुदाय की महिलाएं एकत्रित हुई थीं। बजरंग दल का आरोप है कि सभा की आड़ में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था।

विरोध की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और साक्ष्यों की जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम, CM साय बोले- कांग्रेस और मुस्लिम लीग में कोई अंतर नहीं रहा, बघेल-बैज का पलटवा

Back to top button
error: Content is protected !!