Republic Day 2026: मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों का आयोजन
गणतंत्र दिवस समारोह के तहत परेड निष्क्रमण की कार्यवाही के बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सुबह 10.20 बजे शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

कर्मचारियों को मिला सम्मान
समारोह के दौरान सुबह 10.57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण और निष्ठा से कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी ही शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन 11.15 बजे किया गया। पूरे समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, वहीं विभागीय झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।



