Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को नोटिस जारी, जानिए क्या है पूरा मामला

RERA Issues Notice: छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) की ओर से अधिनियम के प्रावधानों का पालन में चूक करने वाले 412 बिल्डर्स को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित बिल्डर्स की ओर से समय पर त्रैमासिक रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट, प्रस्तुत नहीं किया गया है। कुछ प्रोजेक्ट्स निर्धारित समयावधि के बाद भी पूरा नहीं हुए हैं, उन्हें भी नोटिस दिया गया है। 15 दिन के भीतर ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने और प्रोजेक्ट अपूर्ण होने की स्थिति में कारण बताते हुए समय विस्तारण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 15 दिन के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करने की स्थिति में रेरा की ओर से संबंधित बिल्डर्स और प्रमोटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर कार्रवाई, 4 हाइवा सहित 8 वाहन जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला शिक्षा अधिकारी ने लगातार कई सालों से अपने कार्य से अनुपस्थित रहने वाले प्रधान पाठक, दो सहायक शिक्षक और सहायक ग्रेड-3 को सेवा से बर्खास्त करने से पहले अंतिम सूचना पत्र जारी किया है। सभी को अलग-अलग सूचना पत्र उनके निवास के पते पर पंजीकृत डाक से भेजा गया है। साथ ही समाचार पत्र के माध्यम से सूचना देते हुए सूचना प्रकाशन की तिथि से 10 दिन के भीतर कोई जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर यह मानते हुए कि शासकीय सेवा में उनकी कोई रूचि नहीं है, उन पर सेवा से बर्खास्त-समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। (RERA Issues Notice)

लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी अंतिम नोटिस के अनुसार गौरीशंकर दीनकर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डोंगरगढ़ी विकासखंड गौरेला जून 2014 से अपने शाला-कार्य से लगातार अनुपस्थित है। निवेदिता लदेर सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला कोटमीकला विकासखंड पेंड्रा जुलाई 2022 से और रानू मसराम सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बारीउमरांव विकासखण्ड पेंड्रा जून 2023 से अपने शाला-कार्य से लगातार अनुपस्थित है। अग्रणी तिवारी सहायक ग्रेड-3 शासकीय हाईस्कूल कोरजा विकासखंड गौरेला अप्रैल 2018 से अपने शाला-कार्य से लगातार अनुपस्थित है। (RERA Issues Notice)

Back to top button
error: Content is protected !!