छत्तीसगढ़ के 8 IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…?
Reshuffle of IAS officers: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने 8 सीनियर IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है, जिसमें से कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव केडी कुंजाम को अब राजस्व और आपदा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें धार्मिक न्यास और धर्मस्य विभाग के संचालक मुद्रण समेत लेखन सामग्री विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं IAS अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के युवा उद्यमियों ने जाना स्टार्टअप कैसे है लगाना, आप भी जानें
IAS जितेंद्र कुमार शुक्ला को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह विनीत नंदनवार को संयुक्त सचिव जन शिकायत और निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अंब्लगन पी को खाद्य नागरिक आवृत्ति और उपयोगिता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉक्टर फरिहा आलम को श्रम विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। टोपेश्वर वर्मा राजस्व मंडल बिलासपुर के सदस्य बनाए गए हैं। जबकि रमेश कुमार शर्मा को मार्कफेड के प्रबंध संचालक के रूप में नियुक्ति मिली है। (Reshuffle of IAS officers)
देखिए पूरी लिस्ट


24 अधिकारियों का हुआ था ट्रांसफर
इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में 24 अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसमें डीन, चिकित्सा अधीक्षक, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। इसे लेकर जारी आदेश के मुताबिक डॉक्टर यू. एस पैकरा को चिकित्सा शिक्षा का प्रभारी संचालक बनाया गया है। वहीं डॉक्टर पी.एम लुका को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज से राजनांदगांव ट्रांसफर किया गया है। डॉ. तृप्ती नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है। वहीं 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल थे। दो संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ समेत कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए थे। (Reshuffle of IAS officers)



