RBI MPC Announcement : कर्ज नहीं हुआ सस्ता, EMI पर राहत नहीं, RBI ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा
RBI MPC Announcement : भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार भी प्रमुख ब्याज दरों को यथावत रखा है। आरबीआई ने प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर और एमपीसी चेयरमैन शक्तिकान्त दास ने आज एमपीसी के फैसलों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 8 IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…?
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक सोमवार से शुरू हुई थी। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक की दर-निर्धारण समिति – मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का पुनर्गठन किया था। इसमें तीन नए नियुक्त बाहरी सदस्यों के साथ पुनर्गठित समिति ने इस बार यह बैठक की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा हुआ है।
क्या पड़ेगा असर
रेपो रेट को न घटाने से कर्ज सस्ता नहीं होगा। इसके नतीजे में लोन लेने वालों की EMI नहीं घटेगी। मगर कर्ज महंगा ने होने से EMI में भी बढ़ोतरी नहीं होगी। हालाँकि एमपीसी ने मौद्रिक नीति के रुख को ग्रोथ पर फोकस करने के लिए ‘withdrawal of accommodation’ से बदलकर ‘तटस्थ’ (Neutral) कर दिया है।
रिजर्व बैंक के फैसले से मंहगी EMI देने वालों को निराशा
वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा ने कहा कि रिजर्व बैंक की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। 2024 में पांचवीं बार लगातार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया। महंगाई दर को काबू में रखने के लिए रिजर्व बैंक के प्रयास जारी हैं लेकिन रिजर्व बैंक के अनुसार फूड इंफ्लेशन (खाद्य महंगाई) टार्गेट से अधिक है। इसलिए अभी रेपो रेट 6.50 फीसदी ही रहेगी।
रेपो रेट में कमी होने का इंतजार कर रहे बैंकों के ग्राहकों को निराशा हाथ लगी है। फेडरल रिजर्व के ब्या दर में कमी के बाद लगा था कि रिजर्व बैंक भी रेपो रेट में बदलाव करेगा और त्योहारों से पहले महंगी EMI देने वालों को गिफ्ट मिलेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।
महंगाई की टेंशन बरकरार
शक्तिकांत दास ने कहा कि खाद्य और धातु की कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि अगर बनी रहती है, तो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति के जोखिम को बढ़ा सकती है। कोर मुद्रास्फीति कंट्रोल में रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय बैंक ने इस बात पर जोर दिया कि इसने मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, जिससे इसे प्रभावी रूप से लक्ष्य सीमा में वापस लाया जा सके। दास ने कहा कि भारतीय रुपया अन्य मुद्राओं के बीच सबसे कम अस्थिर बना हुआ है।
RBI के फैसले के बाद बाजार में आई तेजी
आरबीआई के फैसले पर शेयर बाजार से पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 500 अंक उछल गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक उछल गया।



