Google Analytics —— Meta Pixel

Haryana Election Result: कांग्रेस की हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले – पनौती हैं राहुल गांधी

Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को लेकर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन और सद्भवना की जीत करार दिया है। इसी के साथ आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।

यह भी पढ़े :- RBI MPC Announcement : कर्ज नहीं हुआ सस्ता, EMI पर राहत नहीं, RBI ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए ‘पनौती’

आचार्य प्रमोद ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए ‘पनौती’ बन गए हैं। उन्होंने चुनाव परिणाम को उस विचारधारा की जीत बताया जो भारत को “विश्व गुरु” बनाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा , “मैंने एक बार कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा को चुनाव अभियान में राहुल गांधी को नहीं बुलाने को कहा था। मैंने कहा था कि अगर राहुल गांधी आए तो आपके सारे सपने बर्बाद कर देंगे। अगर वो मेरी बात मानते तो आज हरियाणा के मुख्यमंत्री होते।

भाजपा की जीत सनातन विरोधियों की हार है

उन्होंने आगे कहा, “वो तो शुक्र है कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसा नेतृत्व था। भूपेंद्र हुड्डा जैसा ताकतवर नेतृत्व था। अगर भूपेंद्र हुड्डा नहीं होते तो हरियाणा में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाती। राहुल गांधी हरियाणा में जाकर कहते हैं कि राम मंदिर में नाच गाना हो रहा था। हरियाणा में जाकर कहते हैं कि अयोध्या हार गई। सनातन को हरा देंगे। वो सनातन का मजाक बनाते हैं। जो नतीजे आए हैं, यही नतीजा आना था। हरियाणा की जीत भारत की जीत है। यह सनातन की जीत और सनातन विरोधियों की हार है। कांग्रेस के नेताओं को फैसला लेना है कि राहुल गांधी से कब छुटकारा पाएंगे? (Haryana Election Result)

राहुल गांधी भारत को तोड़ने वाले गैंग से घिर चुके हैं

राहुल गांधी जहां जाएंगे, सनातन का विरोध करेंगे। वो जहां जाएंगे, हिंदुत्व और भारत का विरोध करेंगे, ये सब बातें अब स्पष्ट हो चुकी हैं। हरियाणा के चुनाव में अयोध्या और भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अपमान किया। भारत के बाहर जाकर भारतीयों का अपमान करते हैं। राहुल गांधी भारत को तोड़ने वाले गैंग से घिर चुके हैं। उसका परिणाम यह है कि उनको जनता पसंद नहीं करती हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिनका सब कुछ देश के लिए समर्पित है। दूसरी तरफ राहुल गांधी हर बात में भारत का विरोध करते हैं। भारत के जनादेश और जनभावनाओं का अपमान करते है। हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं। यह काम वह रोज और जहां जाते हैं, वहां करते हैं। (Haryana Election Result)

Back to top button
error: Content is protected !!