Google Analytics —— Meta Pixel

निर्माण कार्यों के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरुरी: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

Revenue Minister Tankaram: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 10 करोड़ 34 हजार रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 7 करोड़ 3 लाख 98 हजार रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 2 करोड़ 96 लाख 36 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 50 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें:- ईंट उठाने वाले हाथों में है अब चाक, नौकरी से बदलेगी पहाड़ी कोरवा की तकदीर

सांसद अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल की मांग पर लगभग एक करोड़ 26 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि नगरपालिका को सुंदर, स्वच्छ बनाने में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आपसी भाई-चारा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। निर्माण संबंधी विकास कायों के साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान देना होगा। सांसद अग्रवाल ने कहा कि शहरों में निर्माण कार्य लगातार बढ़ रहे हैं। निर्माण के साथ उसका संरक्षण करना भी नागरिकों का कर्तव्य है। नगर की पहचान सिर्फ अच्छी सड़कें, बिजली, पानी की सतत आपूर्ति ही नहीं, बल्कि वहां के नागरिकों के प्रतिभा और गुणों से भी होनी चाहिए। (Revenue Minister Tankaram)

विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण

उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने भी संबोधित किया। अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न सीसी रोड और आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 5 करोड़, वार्ड क्रमांक 18 और 19 में गार्डन चौक से मणिकंचन केंद्र होते हुए रिस्दा रोड तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि 98.34 लाख, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड और नाली निर्माण कार्य लागत राशि 45.90 लाख रुपए, षष्ठी देवी मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य 35 लाख रुपए, अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड क्र.-2 तहसील ऑफिस के सामने सौंदर्यीकरण कार्य 24.74 लाख रुपए क़ा भूमिपूजन और वार्ड क्र.-10 मण्डी कॉम्प्लेक्स के पास बाह्य विकास कार्य 79.26 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। (Revenue Minister Tankaram)

इन कार्यों की मिली स्वीकृति

हाट बाजार निर्माण कार्य 45 लाख रुपए, नगर भवन जीणोद्धार कार्य 92.10 लाख रुपए, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी-पसारी निर्माण कार्य 60 लाख रुपए और अम्बेडकर चौक के पास सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 20 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। स्ट्रीट लाइट के लिए 50 लाख रुपए, आर.सी.सी. रोड निर्माण के लिए 66 लाख रुपए और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ.सनम जांगड़े, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार समेत जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (Revenue Minister Tankaram)

Back to top button
error: Content is protected !!