Google Analytics —— Meta Pixel

22 अगस्त की हड़ताल को लेकर नवा रायपुर फेडरेशन एवं संचालनालय संघ की हुई समीक्षा बैठक, पढ़े पूरी खबर

नवा रायपुर : शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को प्रस्तावित एकदिवसीय जिला स्तरीय कामबंद–कलमबंद हड़ताल की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला नवा रायपुर एवं संचालनालय संघ की संयुक्त समीक्षा बैठक 12 अगस्त को इंद्रावती भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल क्रमांक 04 में आयोजित हुई।

यह भी पढ़े :- स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने की। इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक  चंद्रशेखर तिवारी (प्रांताध्यक्ष, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ),  रोहित तिवारी (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ),  जी. आर. चंद्रा (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ),  राजेश चटर्जी (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन) एवं  बी. पी. शर्मा (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में  रामसागर कौशले (संरक्षक, संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ),  सी. एल. दुबे,  उमेश मुदलियार, पीताम्बर पटेल और  राकेश साहू ने भी आंदोलन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

फेडरेशन के जिला संयोजक  संतोष कुमार वर्मा एवं संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  जय कुमार साहू ने बताया कि 22 अगस्त को नवा रायपुर के इंद्रावती भवन के सामने सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम से नोडल अधिकारी को 11 सूत्रीय मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रमुख मांगों में

  • केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं एरियर का भुगतान
  • अर्जित अवकाश की सीमा 240 से बढ़ाकर 300 दिन करना (मध्यप्रदेश की भांति)
  • एलबी संवर्ग की सेवा प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना
  • चार स्तरीय समयमान वेतनमान लागू करना
  • पूर्ण पेंशन पात्रता अवधि 33 वर्ष से घटाकर 25 वर्ष करना
  • पिंगुआ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करना
    आदि शामिल हैं।

बैठक में जगदीप बजाज (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष), सोनाली तिड़के (महिला संयोजिका, नवा रायपुर फेडरेशन) सहित आकाश त्रिपाठी, संजीत शर्मा, अनिल सिन्हा, वीरेंद्र मिर्चे, प्रवीण सिंह, हेमंत उईके, जवाहर यादव, तुलसी साहू, अनिल चौधरी, वैभव साहू, लोकेश वर्मा, अनिल सोनारे, महेंद्र साहू, कुमार वर्मा, निशा यादव, युवराज शर्मा, कुमार यादव, सुरेश ढीढी, राजकुमार सौंधिया, सौरभ टंडन, दीपक सोनकर, मनोज वर्मा, अमित शर्मा, अब्दुल जाहिद खान, दिलीप बंजारे, तीजराम वर्मा, देवानंद देहरी, प्रज्ञाप्रकाश निगम, फगवा राम देवांगन, लोकेश चंद्रा, कृष्ण कुमार चंद्राकर, जयमंगल पटेल, डिकेंद्र खूंटे, रविन्द्र वर्मा, संतोष दुबे, श्याम लाल कन्नौजे, हेमप्रसाद गायकवाड़, विष्णु पाटेकर सहित भारी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी अनिल वर्मा – मीडिया प्रभारी नवा रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!