Raipur Crimes : अदालत में सुरक्षा की पोल खुली! वकील को चाकू दिखाकर धमकी, मचा हड़कंप

Raipur Crimes : राजधानी रायपुर के जिला अदालत परिसर में आज गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई, जब एक आरोपी ने खुलेआम वकील को चाकू दिखाकर धमकी दी। अचानक हुई इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े :- 22 अगस्त की हड़ताल को लेकर नवा रायपुर फेडरेशन एवं संचालनालय संघ की हुई समीक्षा बैठक, पढ़े पूरी खबर
आरोपी की हरकत से नाराज वकीलों ने मौके पर उसकी पिटाई कर दी। कुछ वकीलों ने बीच-बचाव कर आरोपी को बाहर निकाला। गनीमत रही कि समय रहते मामला काबू में आ गया, वरना गंभीर घटना हो सकती थी।
यह भी पढ़े :- हमारा तिरंगा पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
जानकारी के अनुसार, आरोपी बिना किसी चेकिंग के धारदार हथियार लेकर परिसर में दाखिल हुआ। यह घटना न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। वकीलों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों की कमी और लचर जांच के कारण अपराधी बेखौफ होकर अंदर प्रवेश कर रहे हैं। (Raipur Crimes)
वकीलों ने मांग की है कि जिला अदालत परिसर में तत्काल सुरक्षा बढ़ाई जाए और कड़ी चेकिंग व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदात रोकी जा सके। (Raipur Crimes)



