Google Analytics —— Meta Pixel

बिना सच के बोलते हैं राहुल गांधी, इसलिए उनके फॉलोअर्स गंभीरता से नहीं लेते: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Rijiju on Rahul Gandhi: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने सांसद सत्र को लेकर कहा कि पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी में हमेशा शोर और हंगामा होता रहेगा। हर पार्टी का अपना एजेंडा होता है और वे उसे हाउस में आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। यह अपने आप में फेलियर नहीं है, लेकिन हंगामे के साथ-साथ, हमें उन एक्शन को भी देखना होगा, जो किए जा रहे हैं। जब हम अपोजिशन में थे तो हमने स्पीकर पर पेपर नहीं फेंके, रूलिंग साइड में बैनर नहीं ले गए और इसी वजह से मैं परेशान हूं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में केंद्रीय संसदीय मंत्री कहा कि उनका व्यवहार बचकाना और इस पद पर बैठे किसी व्यक्ति के लिए गैर-जिम्मेदाराना है।

यह भी पढ़ें:- मोबाइल चैलेंज या कुछ और ?…धमतरी के सरकारी स्कूल में 35 बच्चों ने काटी कलाई, पालक परेशान

उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक नेता पूरे विपक्ष को रिप्रेजेंट करता है। सदन के बाहर जाना, लोगों को गद्दार कहना, नाटकीय धरना देना और एक अनपब्लिश्ड किताब से पढ़ने पर जोर देना, यह सब बच्चों जैसा व्यवहार है। हमने भारत के इतिहास में ऐसा LoP कभी नहीं देखा। एपस्टीन फाइल्स के बारे में राहुल गांधी के आरोपों पर रिजिजू ने कहा कि पहले सोचिए कि राहुल गांधी के फॉलोअर्स इसे गंभीरता से क्यों नहीं लेते। वह बिना सच के बोलते हैं। अगर प्रधानमंत्री किसी से मिले हैं या अगर डॉक्यूमेंट्स हैं तो उन्हें पेश करें। वे बिना किसी आधार के प्रधानमंत्री का नाम जबरदस्ती ले रहे हैं। इससे निराशा और हताशा होती है। राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बन गए हैं, क्योंकि वह भारत विरोधी ताकतों के साथ जुड़े हुए हैं। वह विदेश और देश में नक्सलियों, चरमपंथियों, विचारकों, जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं।

कांग्रेस के 3 बार चुनाव हारने पर तंज

मणिशंकर अय्यर के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस में मजबूत नेता थे, जिनकी बातों और काम में मैच्योरिटी थी। लेकिन धीरे-धीरे कांग्रेस राहुल गांधी जैसी हो गई है और उनके आस-पास रहने वाले लोग भी उनके जैसे हो गए हैं। हम सोच भी नहीं सकते थे कि कांग्रेस ऐसी हो जाएगी, लगातार तीन बार हारने के बाद भी वही नेता बने रहना। कोई BJP नेता तीन बार हारने के बाद नेता नहीं रह जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि स्पीकर का काम कार्यवाही चलाना, सरकारी काम को आगे बढ़ाना और विपक्षी सांसदों को बोलने का मौका देना है, जिस तरह से वे स्पीकर के चैंबर में घुसे और अपना प्रदर्शन किया, हमारे स्पीकर ओम बिरला ने संयम और नरमी दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर सोमनाथ चटर्जी स्पीकर होते तो शायद वे सभी को सस्पेंड कर देते। (Rijiju on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!