Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसा : कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटना हो गया है। तेलीबांधा इलाके में एक अनियंत्रित कार ने दो बाइक को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे मिली जानकारी के मुताबिक़ तेज़ रफ़्तार कार ने 2 स्कूटी और 1 बाइक सवार को टक्कर मारी है।

इसे भी पढ़े:रेलवे की सुविधा: लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा गर्मा-गर्म खाना, आज से होगा मिलना शुरू

इस दुर्घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा बीती देर रात की है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कार चालक सोनिक बग्गा को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने देर रात चारों घायलों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। तेलीबांधा पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!