Google Analytics —— Meta Pixel

ढलाई के दौरान टूटी छत, मलबे में दबे 12 मजदूर – 9 की हालत गंभीर

Chhattisgarh News : भिलाई के जुनवानी स्थित अभिषेक मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत में ढलाई के दौरान अचानक छत का स्लैब भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में 12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से 9 को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त छत की ढलाई का काम चल रहा था। कंक्रीट पंप से स्लैब पर कंक्रीट डाला जा रहा था, तभी अचानक पूरी ढलाई की गई छत नीचे आ गिरी। उस समय करीब 12 मजदूर स्लैब पर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और श्रमिकों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 9 मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। (Chhattisgarh News)

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अभी तक प्रबंधन की ओर से घटना के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्राथमिक रूप से निर्माण में तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!