Google Analytics —— Meta Pixel

Parliament Winter Session : अडाणी और संभल पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने की अदाणी की गिरफ्तारी की मांग

Parliament Winter Session : संसद का शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई. इस दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़े :- Road Accident: हाईवे पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, एक साथ चली गई 5 डॉक्टरों की जान, पढ़े पूरी खबर

सदन की कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और अदाणी समूह से जुड़े मामले को उठाने का प्रयास करने लगे. कुछ सदस्य कार्यस्थगन के नोटिस का भी उल्लेख करते सुने गए. सपा सदस्यों ने संभल की घटना को उठाने का प्रयास किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया. कांग्रेस और सपा के कई सदस्य आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

राहुल गांधी ने संविधान पर 2 दिवसीय बहस की मांग की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में संविधान पर 2 दिवसीय बहस की मांग की है। राहुल गांधी ने संसद के बाहर कहा कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मोदी सरकार उन्हें बचा रही है।

दरअसल, 21 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस की ओर से कहा गया था कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे। (Parliament Winter Session)

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उच्च सदन में यही मांग की है. इससे पहले अडानी समूह के खिलाफ आरोपों पर पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था, “हम आज नियम 267 के तहत सवाल उठा रहे हैं, उसके बाद आपको बता देंगे। (Parliament Winter Session)

Back to top button
error: Content is protected !!