Trending

Rule Change June 2022: जून में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Change June 2022: हर महीने के शुरुआत के साथ कई नियम बदल जाते हैं जिसका असर हमारे आपके जेब पर पड़ता है। माह जून 2022 से देश में ऐसे कई नियम (Rule Change June 2022) बदल रहे है, इन नियमों का असर आपकी जेब पर भी होगा। 1 जून से एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव बढ़ सकते है। इसके अलावा सोने की हॉलमार्किंग का दूसरा चरण भी शुरु होगा, जिसमें कई जिलों में ये काम शुरु होगा। 1 जून से बैंक से जुड़े नियमों में भी बदलाव करने जा रहा है। जबकि गूगल (Google) समेत कुछ सर्विस को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। जिसके बारे में सभी को जान लेना चाहिए वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : CG News: सीमेंट की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए सरिया के क्या है भाव

गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ेगी
1 जून 2022 से LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती है। हर महीने की पहली तारीख को कीमतें तय होती है। ऐसे में इस बार कीमतें बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (EBLR) को 0.40% से बढ़ाकर 7.05% कर दिया है। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में भी 0.40% का इजाफा किया है। अब यह दर 6.65% हो गया है। बता दें, नई दरें 1 जून 2022 से प्रभावी रहेंगी।
मोबाइल से निकाल पाएंगे एटीएम से पैसे

मोबाइल के जरिए एटीएम से कैश
1 जून 2022 से मोबाइल के जरिए एटीएम से कैश निकाल पाएंगे। इस प्रक्रिया में यूजर्स बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के एटीएम से कैश निकाल पाएंगे। मतलब यूजर्स मोबाइल फोन के इस्तेमाल से एटीएम से पैसे निकाले जा सकेंगे। इससे कार्ड से होने वाले फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी।

गोल्ड हाॅल मार्किंग
गोल्ड हाॅल मार्किंग का दूसरा चरण 1 जून 2022 से लागू होगा। इस दूसरे चरण में 288 जिलों में हाॅल मार्किंग का नियम लागू होने जा रहा है। यानी 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के गहने इन जिलों में बिना हाॅल मार्किंग के नहीं बेच पाएंगे।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस हुआ महंगा
सरकार की ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में इजाफा करने का फैसला किया है। बैंक की नई दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी। यानी अगले महीने से आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

बंद हो रहा है Internet Explorer
Internet Explorer ब्राउजर का इस्तेमाल 15 जून के बाद नहीं किया जा सकेगा। मौजदा वक्त में लोग Google Chrome, Microsoft Edge और Mozilla Firefox जैसे नए ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जो लोग अभी तक इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) पर निर्भर है, इसके बंद होने पर उनके कामकाज पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। (Rule Change June 2022)

Related Articles

Back to top button