Google Analytics —— Meta Pixel

रूस का मून मिशन फेल, लूना-25 चंद्रमा पर हुआ क्रैश, भारत के चंद्रयान-3 से थी टक्कर, जाने ताजा अपडेट…

Luna-25 Moon Mission :  रूस का महत्वकांक्षी मून मिशन लूना-25  असफल (Fail) हो गया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस  ने रविवार को बताया कि लूना-25 अंतरिक्ष यान इच्छित कक्षा की बजाय अनियंत्रित कक्षा में चले जाने के बाद चंद्रमा (Moon)से टकराकर नष्ट हो गया.

रूस के मून मिशन लूना-25 के साथ असल में क्या हुआ?

रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस शनिवार को लूना को चांद के और करीब भेजने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे वैज्ञानिकों में मायूसी छा गई. रूसी यान में तकनीकी खराबी आ गई. लैंडर मॉड्यूल का ऑर्बिट नहीं बदला जा सका. चांद के करीब जाने में असफल हो गया. स्पेस एजेंसी ने इस बात की जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं दी है कि लूना-25 की शेड्यूल के मुताबिक ही लैंडिंग होगी या फिर मिशन फेल कर गया?

यह भी पढ़े : महासमुंद बना नगर निगम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

रूस ने बताया कि लूना के बारे में वैज्ञानिक पता लगाने में जुटे हैं. वैज्ञानिकों को शुरुआत में चांद की मिट्टी के रासायनिक तत्वों के बारे में जानकारी मिली. शुरुआती आंकड़ों के आधार पर एजेंसी ने बताया कि लून-25 पर हो सकता है कि माइक्रोमेटेरियोरॉइट का प्रभाव पड़ा हो. माइक्रोमेटेरियोरॉइड, आमतौर पर अंतरिक्ष में बड़े पत्थरों या लोहे से टूटे हुए छोटे-छोटे कण होते हैं. ये छोटे-छोटे टुकड़े स्पेसक्राफ्ट या सैटेलाइट को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. इसके बड़े टुकड़े कई बार स्पेसक्राफ्ट या सैटेलाइट के क्रैश करने का भी कारण बनते हैं. किसी अंतरिक्ष यान के इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. हालांकि, रूस ने इस बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दी है.

रूसी मून मिशन (Luna-25 Moon Mission) के लैंडिंग पर संशय

लूना-25 को 21 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का टार्गेट था. उम्मीद थी कि रूस 50 साल बाद अपने इस मिशन में सफल होगा. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि असल में रूसी मिशन चांद पर पहुंच पाएगा या नहीं. रूसी स्पेस एजेंसी ने अभी साफ नहीं किया है कि तय शेड्यूल के मुताबिक ही लैंडिंग की कोशिश होगी या इसमें कुछ बदलाव किया जाएगा. यह भी स्पष्ट नहीं है कि हालिया घटना लैंडिंग में बाधा बनेगी या नहीं. पिछले दिनों रूसी लूना ने चांद के सतह की तस्वीरें भी क्लिक की थी. Luna-25 Moon Mission

बता दें कि लूना-25 की टक्कर भारत (India) के चंद्रयान-3 (Chndrayaan-3) से थी. उसे भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था, लेकिन मिशन असफल रहा. यह 47 वर्षों के बाद रूस का पहला मून मिशन था.

Back to top button
error: Content is protected !!