Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक 18 जून को: विधानसभा मानसून सत्र के शेड्यूल सहित कई कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Sai Cabinet Meeting : सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट की बैठक 18 जून को मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और कोंटा नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े :- छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए: मंत्री नेताम
इस महत्वपूर्ण बैठक (Sai Cabinet Meeting) में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिनमें विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियों का निर्धारण भी शामिल है।
यह भी पढ़े :- Bike fell in gorge : तीन दोस्त बाइक समेत खाई में गिरे, दो की हालत गंभीर, गंगरेल से बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार अमित शाह का 20 के बाद दो दिन के दौरे पर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंप सकते हैं। शाह बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियां भी तय हो सकती हैं। (Sai Cabinet Meeting)



