Bike fell in gorge : तीन दोस्त बाइक समेत खाई में गिरे, दो की हालत गंभीर, गंगरेल से बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

Bike fell in gorge : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे तीन दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक ही बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती घर लौटते वक्त खाई में गिर पड़े, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों में युवती समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी : मुख्यमंत्री साय
घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक ग्राम बारकोन्हा, पंडरीपानी और कोर्रा से करीब 9 दोस्त गंगरेल बांध में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। सभी तीन बाइकों पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक पर जन्मजय नेताम, मनेश्वर मरकाम और चूमन सिन्हा सवार थे। (Bike fell in gorge)
राहगीरों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और रक्तदान एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों का इलाज चल रहा है। (Bike fell in gorge)
डॉक्टरों के मुताबिक दो घायलों के सिर में गहरी चोट आई है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया जा सकता है। घटना के बाद बाकी दोस्त, जो दूसरी बाइक पर थे, सुरक्षित हैं लेकिन हादसे की खबर से सदमे में हैं। (Bike fell in gorge)
यह भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी : मुख्यमंत्री साय
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh ; बटुराकछार स्कूल में युक्तियुक्तकरण: 97 बच्चों के लिए 4 शिक्षक नियुक्त, पालकों में खुशी
यह भी पढ़ें :- Dhamtari Wife Murder : शादी के 3 महीने बाद चरित्र शंका में पत्नी का गला रेता, इंस्टा पर ‘LOVE YOU’ वाले पोस्ट के साथ पत्नी की फोटो



