Google Analytics —— Meta Pixel

Balod train accident : मालगाड़ी की चपेट में आने से झारखंड के दो मजदूरों की मौत, शव के टुकड़े और बिखरा सामान

Balod train accident : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेलवे ट्रैक पर सोते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मजदूरी में कटौती की और जब विरोध किया तो मारपीट की गई। डर की वजह से सभी मजदूर रातोंरात पैदल झारखंड लौटने निकल गए थे।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh ; बटुराकछार स्कूल में युक्तियुक्तकरण: 97 बच्चों के लिए 4 शिक्षक नियुक्त, पालकों में खुशी

घायल मजदूर अजय राय ने बताया कि वे डायनासोर कंपनी में काम करने आए थे। ठेकेदार ने 600 रुपए रोज मजदूरी तय की थी लेकिन सिर्फ 400 रुपए दिए गए। जब विरोध किया तो ठेकेदार के गुर्गे ने मारपीट की। इसके बाद सभी मजदूर डर के कारण रात में ही लौटने निकल पड़े।

पटरियों पर बैठते ही लग गई नींद

लगभग 25-30 किमी पैदल चलने के बाद सभी मजदूर थक गए थे। कुछ मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए और यहीं उन्हें नींद लग गई। सुबह 3:42 बजे निकली मालगाड़ी ने ढिल्लू राय और कृष्णा राय को कुचल दिया। अजय राय और विकास हेमरम घायल हो गए। मजदूर संतोष मरांडे ने बताया कि वे दुर्ग पहुंचने की कोशिश में थे, ताकि वहां से झारखंड जाने वाली ट्रेन मिल सके। लेकिन अंधेरे में पटरी के सहारे बढ़ते हुए हादसे का शिकार हो गए। (Balod train accident)

घायल विकास हेमरम ने बताया कि वे सभी 18 से 25 वर्ष के युवा हैं। गांव की गरीबी से बाहर निकलने और कुछ कमाने का सपना लेकर आए थे, लेकिन अब दोस्तों के शव लेकर घर लौट रहे हैं। कुछ पहली बार गांव से बाहर निकले थे, उन्हें शहर का अनुभव नहीं था। कुसुमकसा स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह 3:42 बजे मालगाड़ी रवाना हुई थी। 4:45 बजे मजदूरों के साथियों ने गेटमैन को हादसे की जानकारी दी। 5 बजे पुष्टि हुई कि दो लोगों की मौत हो चुकी है। (Balod train accident)

शव के टुकड़े और बिखरा सामान

रेलवे और पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो दो शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। ट्रैक पर मोबाइल, बैग और कपड़े बिखरे पड़े थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगर चालक इमरजेंसी ब्रेक भी लगाता तो हादसा नहीं रुक पाता, क्योंकि मालगाड़ी को रुकने में 600 से 700 मीटर की दूरी लगती है। (Balod train accident)

Back to top button
error: Content is protected !!