Google Analytics —— Meta Pixel

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक आज, विष्णु सरकार कल पेश करेगी अपना दूसरा बजट

CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक दोपहर 3 बजे से नया रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में होगी. बता दें कि 3 मार्च को साय सरकार का बजट पेश होगा. उससे ठीक एक दिन पहले मंत्रिपरिषद की बैठक (CG Cabinet Meeting ) बुलाई गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े :- ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! राष्ट्रपति के रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे 3 एयरक्राफ्ट, सेना को भेजने पड़े फाइटर जेट

3 मार्च को पेश होगा बजट

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कल 3 मार्च को महत्वपूर्ण दिन है. सोमवार को प्रदेश का आम बजट पेश होगा. प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे. इस बजट को लेकर प्रदेश वासियों की निगाहें टिकी हुई हैं. इसके पहले आज 2 मार्च को विष्णु कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी. जिसमें किसानों युवाओं, महिलाओं के लिए कई महत्पूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े :- गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार

अंबिकापुर जाएंगे CM

सीएम साय कैबिनेट की बैठक (CG Cabinet Meeting ) के पहले अंबिकापुर नगर निगम महापौर और पार्षद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस रायपुर लौटेंगे. जहां कैबिनेट की मीटिंग लेंगे. कल पेश होने वाले बजट को लेकर सरकार ने खास तैयारियां की हुई हैं. माना जा रहा है कि साय सरकार दूसरा बजट छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बेहद खास होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!