Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई में संतों ने कहा संस्कारों से ही जीवन संवरती है

भुनेश्वर साहू संवाददाता अनमोल न्यूज24 आरंग

आरंग। रविवार को कबीर कल्याण आश्रम ग्राम भिलाई में संत विजयेंद्र साहेब ने भेष परिवर्तन दिवस के अवसर पर संतों का सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें कबीर संप्रदाय से जुड़े अनेक संतों ने उपस्थित होकर कबीर के विचारों को रखा। संतो ने सोलह संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए कहा संस्कारों से ही जीवन संवरती है।

बिना संस्कार के मानव जीवन अधूरा है। अच्छे संस्कार से ही हम अच्छे बुरे की परख कर सकते हैं। संस्कारों का जीवन में बड़ा ही महत्व है। वहीं विजयेन्द्र साहेब ने कहा प्रदेश में कबीर के विचारों का गहरा प्रभाव है। कबीर के एक एक शब्दों में ज्ञान रूपी अमृत भरा है।आश्रम की ओर से सभी सत्संग प्रेमियों के लिए भोजन भंडारा प्रसाद भी रखा गया था। वहीं पूज्य संत अवध साहेब, पंचम साहेब,गुरूनेम साहेब , हेमेंद्र साहेब,शिव साहेब, त्रिभुवन साहेब ने कबीरवाणी पर प्रवचन किए।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्राम व अंचल के विभिन्न ग्रामों से पधारे श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!