छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संतोष वर्मा बने प्रदेश महामंत्री
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर में पदस्थ संतोष कुमार वर्मा (निवासी नवा रायपुर) को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
यह भी पढ़े :- Coal Levy Scam: शराब-कोल घोटाले की गूंज, रायपुर में आलीशान मकान का राज़
संतोष वर्मा को संगठन एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। पूर्व में भी उनके उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था।
इनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के साथ ही मंत्रालय, संचालनालय एवं नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।



