Google Analytics —— Meta Pixel

शहरों के चहुंमुखी विकास में स्थानीय निकायों का भरपूर सहयोग करेगी सरकार: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on City Government: डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव बलौदाबाजार के भाटापारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उनके साथ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी समारोह में मौजूद थे। भाटापारा के नगर भवन में आयोजित समारोह में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डिप्टी CM साव ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई दी। साथ ही कहा कि आप लोगों को भाटापारा की जनता ने भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है। उनके आशीर्वाद को फलीभूत करने शहर में विकास कार्यों को तेज करने होंगे।

यह भी पढ़ें:- Trump-Zelensky Clash News: ट्रंप से भिड़ना जेलेंस्की को पड़ा भारी, अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता रोकी, कब तक लड़ पाएगा यूक्रेन?

उन्होंने कहा कि नगरवासियों की आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाकर संवारना है। भाटापारा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने सरकार हर तरह से सहयोग देगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि शहर के विकास को गति देने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, ऐसी अपेक्षा वे करते हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और डॉ. सनम जांगड़े, बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक जैन समेत जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। (Sao on City Government)

 

वहीं डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित 35 दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति से अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। (Sao on City Government)

Back to top button
error: Content is protected !!