Google Analytics —— Meta Pixel

Trump-Zelensky Clash News: ट्रंप से भिड़ना जेलेंस्की को पड़ा भारी, अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता रोकी, कब तक लड़ पाएगा यूक्रेन?

Trump-Zelensky Clash News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भिड़ना यूक्रेनी के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को भारी पड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस में बीते दिनों जेलेंस्की के साथ हुई तीखी नोकझोंक के बाद डोनाल्ड्र ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद रोक दी है।

यह भी पढ़े :- Train Accident: चलती ट्रेन की टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस

रूस-यूक्रेन युद्ध को 3 साल हो गए, लेकिन ये जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। फिर से राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद ट्रंप युद्ध को खत्म करने और शांति लाना चाहते हैं। हालांकि जेलेंस्की रूस के साथ किसी भी तरह के समझौते को तैयार नहीं। इस बीच ही बातचीत के दौरान बीते दिनों जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप आपस में भिड़ गए थे।

व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप का मकसद शांति स्थापित करना है। हम चाहते हैं कि हमारा सहयोगी भी शांति के लिए प्रतिबद्ध हो। आज हम अपनी सहायता को रोक रहे हैं और उसकी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह समाधान में सहयोग दे रही है।

इधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन की मदद करने पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रशासन की भी जमकर आलोचना की है। अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज सौदे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘…यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि बाइडेन ने बहुत ही मूर्खतापूर्ण तरीके से एक देश को युद्ध लड़ने के लिए 350 बिलियन डॉलर दे दिए… हमें कुछ नहीं मिला… हम 350 बिलियन डॉलर से अपनी पूरी अमेरिकी नौसेना का पुनर्निर्माण कर सकते थे…’

अमेरिकी मदद के बिना यूक्रेन का लड़ पाना मुश्किल

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सहायता में कितनी रोक लगाई जाएगी, लेकिन यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता में कोई भी बड़ा बदलाव देश की रक्षा पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि उसके पास केवल गर्मियों तक रूस से लड़ने के लिए आपूर्ति है। (Trump-Zelensky Clash News)

वॉइट हाउस में विवाद के बाद कीव पर ऐक्शन

इसके कुछ ही दिन पहले अमेरिका और यूक्रेन एक दुर्लभ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार थे, जो अमेरिका को यूक्रेनी संसाधनों तक पहुंच प्रदान करेगा, जिससे दोनों पक्षों को उम्मीद थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति प्रक्रिया के हिस्से के रूप में देशों के बीच संबंधों को गहरा करेगा। हालांकि, शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान स्थिति तेजी से बदल गई जब ट्रंप प्रशासन ने सुरक्षा गारंटी पर चर्चा शुरू करने के लिए जेलेंस्की पर सीमा लांघने का आरोप लगाया। (Trump-Zelensky Clash News)

Back to top button
error: Content is protected !!