Google Analytics —— Meta Pixel

Train Accident: चलती ट्रेन की टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस

Train Accident : आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस में सोमवार रात हादसे का शिकार हो गई। डीडीयू जंक्शन से खुलने के कुछ देर बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूटने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद ट्रेन के दोनों हिस्सों को डीडीयू जंक्शन पर लाकर जोड़ा गया और इस स्लीपर कोच को ट्रेन से हटाया गया। ट्रेन देर रात में आगे के लिए रवाना की गई। ट्रेन की स्पीड धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़े :- रायपुर में आज शाम को 32 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, भाटागांव चौंक के पास लीकेज मरम्मत का होगा काम 

3 घंटे की देरी से चल रही थी ट्रेन

ट्रेन नंबर 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस आनंद विहार से पुरी जा रही थी। ट्रेन पहले से ही अपने निर्धारित समय 6:25 बजे से 3 घंटे से अधिक देरी से चल रही थी। यह ट्रेन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सोमवार रात करीब 9:30 पर खुली थी। स्टेशन से करीब 6 किमी आगे जाने के बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। स्लीपर कोच एस-4 की कपलिंग टूटने से इंजन समेत ट्रेन के छह कोच 200 मीटर आगे बढ़ गए। वहीं एसी कोच और गार्ड कोर्च समेत 15 बोगी पीछे ही रह गई। (Train Accident)

यह भी पढ़े :- Champions Trophy 2025 : भारत-ऑस्ट्रेलिया में आज सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा रहा भारी

15 बोगियां टूट कर हुई अलग

स्टेशन से महज छह किलोमीटर आगे बढ़ते ही एक अनहोनी घट गई। धीमी रफ्तार से चल रही ट्रेन अचानक झटके खाई और दो हिस्सों में बंट गई। इसका कारण था स्लीपर S4 बोगी का टूटा हुआ कपलिंग। ट्रेन का अगला हिस्सा, जिसमें इंजन और छह कोच शामिल थे, लगभग 200 मीटर आगे बढ़ गया और फिर रुक गया। वहीं, पीछे का हिस्सा- जिसमें 15 बोगियां थीं, जिसमें एसी कोच और गार्ड का डिब्बा भी शामिल था—पटरी पर अकेला छूट गया। (Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!