स्वामी विवेकानंद ने दुनियाभर में सनातन का ध्वज फहराया: डिप्टी CM अरुण साव

Sao on Swami Vivekananda: डिप्टी CM अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी CM साव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद कर रही है। युवाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के अंदरूणी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित की जा रही है, जिसमें नारायणपुर जिले के युवाओं को शिक्षा के साथ साथ सांस्कृति, सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। स्वामी विवेकानंद ने कुशाग्रबुद्धि के साथ समाज को अच्छी सभ्यता का विकास करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह भी पढ़ें:- आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा: राज्यपाल रमेन डेका
उन्होंने भारत की सांस्कृति, मान सम्मान के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 09 सितंबर 1893 में शिकागो के धर्म सभा में जो उपदेश दिये वह अस्मरणीय है। स्वामी विवेकानंद के आश्रमों में विभिन्न प्रकार के गतिविधियां करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य किये जा रहे हैं, जो प्रासांगिक और ऐतिहासिक है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर और कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि जो बच्चें थोड़ी सी असफलता के कारण निराश होकर दूसरे रास्ते में चले जाते हैं वे हमेशा असफल होते हैं। मनुष्य को कभी निराश होने की आवश्कता नहीं है, उन्हें उर्जावान, साहस और आत्म विश्वास और भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए, जिससें जीवन में सुखमय और समृद्धि प्राप्त होगी। डिप्टी CM ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, उन्होंने दुनियाभर में सनातन का ध्वज फहराया है। (Sao on Swami Vivekananda)
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को आग्रह करते हुए कहा कि परिश्रम ही अच्छे जीवन को प्राप्त करने के लिए एक साथन है। स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय के बारे में जानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वामी के जीवन में दिए गए उपदेशों को अनुसरण कर जीवन में सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य कुम्हार के चाक के अनुसार होते हैं। बचपन में बच्चों को जैसे आकृति देंगे उसी प्रकार उसी रास्ते में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और स्वतंत्रता सेनानियों का भी जिक्र करते हुए उनके बताए हुए मार्गों में चलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए आग्रह किया। मनुष्य को देश और मातृभूमि के प्रति अपने दिल में एक सम्मान की भावना जागृत होनी चाहिए। (Sao on Swami Vivekananda)

राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद महाराज ने कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। आप सभी को मालूम है कि जिले में 1984 में रामकृष्ण मिशन आश्रम की स्थापना हुई है। अबूझमाड़ के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई थी। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर एक अच्छा इंसान बनकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में स्वामी अनुभवानंद, संध्या पवार, रूपसाय सलाम, गौतम गोलछा, बृजमोहन देवांगन, प्रताप मंडावी, जैकी कश्यप, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला पंचायत CEO वासु जैन समेत आश्रम साधु, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। (Sao on Swami Vivekananda)




