भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती, 27 जनवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Air Force Agniveer Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अविवाहित युवक और युवतियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाई गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। साथ ही 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 अंक और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- स्वामी विवेकानंद ने दुनियाभर में सनातन का ध्वज फहराया: डिप्टी CM अरुण साव
वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सैनिक स्कूल में कक्षा 6वी और 9वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एनटीए की वेबसाइट https://exams.nta.ac.in 13 जनवरी 2025 को शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए बालक और बालिका की आयु 31 मार्च 2025, की स्थिति में 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 31 मार्च 2025 की स्थिति में 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, रक्षा, भूतपूर्व सर्विसमेन से संबंधित आवेदकों को 800 रुपए शुल्क देना होगा। (Air Force Agniveer Recruitment)
18 और 19 जनवरी को कौशल परीक्षा
वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रायपुर के लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से कौशल परीक्षा 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। विभिन्न गति की कौशल परीक्षाओं में से ‘अंग्रेजी’ मुद्रलेखन गति 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से 18 जनवरी शनिवार को और 19 जनवरी रविवार को ‘हिंदी’ मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल गति 8000 की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से 9 चयनित परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आयोजित की जाएगी। इन तिथियों में आयोजित परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट https://ctsp.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। विभिन्न तिथि में आयोजित परीक्षाओं के लिए सिर्फ नवीन प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। (Air Force Agniveer Recruitment)



