Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का दूसरा दिन, आज राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल

Second Day of Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अंतर्गत 5 नवंबर यानी आज राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों और सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम में डिप्टी CM अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

यह भी पढ़ें:- हम तो मिलते रहते हैं, पीएम मोदी के घर आने में कुछ गलत नहीं था : CJI चंद्रचूड़

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 4 नवंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह और राज्योत्सव का समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। राज्योत्सव स्थल पर सभी शासकीय विभागों की ओर से शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया है। यहां सार्वजनिक उपक्रम और वाणिज्यिक संस्थानों की ओर से भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन सह विक्रय के स्टॉल लगाए गए हैं। राज्योत्सव में शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, शासकीय विभागों की प्रदर्शनी और मीना बाजार को देखने हजारों की संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। राज्योत्सव स्थल की साज-सज्जा बेहद आकर्षक है, जो आने वाले लुभा रही है। (Second Day of Rajyotsav)

5 नवंबर को पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति

राज्योत्सव में 5 नवंबर को शाम 5 बजे से पुरानिक साहू की ओर से सांस्कृतिक लहर गंगा, सुरेंद्र साहू, भोला यादव और साथियों द्वारा बैंजों, शहनाई और बांसुरी के माध्यम से लोक धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6 बजे से मोहन नायडू और साथियों द्वारा द मून लाइट रागा की प्रस्तुति के बाद राजेश अवस्थी का गायन, आरू साहू द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति और रात 8.30 बजे से सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति होगी। वहीं कार्यक्रम के पहले दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तीव्र गति से विकास की राह पर लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। (Second Day of Rajyotsav)

Back to top button
error: Content is protected !!