Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

9वीं की छात्रा से दुष्कर्म, सात माह की गर्भावस्था के बाद हुआ खुलासा

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दुष्कर्म का एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के बसदेई थाना क्षेत्र में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है।

यह भी पढ़े :- राष्ट्र निर्माण की बुनियाद में साहित्य की सदैव रही है निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री साय

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद आज़म (उम्र लगभग 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (Chhattisgarh Crimes News)

डर के कारण नहीं कर सकी शिकायत

जानकारी के अनुसार आरोपी का पीड़िता के घर नियमित आना-जाना था। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। डर और मानसिक दबाव के चलते पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। जब छात्रा लगभग सात माह की गर्भवती हो गई, तब परिजनों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने बसदेई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद से बच्ची मानसिक रूप से बेहद परेशान है और उसकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए और ऐसे अपराधों पर रोक लगे।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता और नवजात के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!