सितंबर महीने में 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी
September Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने सितंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सितंबर 2023 में भी अगस्त महीने की तरह ही देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 16 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा सितंबर में कई अन्य छुट्टियों के कारण विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से 10 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:- 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, जानिए किस मूवी ने जीते अवॉर्ड्स…
ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। RBI के मुताबिक इस महीने में देशभर में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं। बता दें कि कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 22 से 24 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 22 से 24 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। 22 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं 23 सितंबर चौथा शनिवार और 24 सितंबर को रविवार है। (September Bank Holiday)
तारीख |
बंद रहने का कारण |
कहां बंद रहेंगे बैंक |
| 3 सितंबर | रविवार | सभी जगह |
| 6 सितंबर | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी | भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना |
| 7 सितंबर | जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) | ज्यादातर जगह |
| 9 सितंबर | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
| 10 सितंबर | रविवार | सभी जगह |
| 17 सितंबर | रविवार | सभी जगह |
| 18 सितंबर | वरसिद्धि विनायक व्रत/ विनायक चतुर्थी | बेंगलुरु और हैदराबाद |
| 19 सितंबर | गणेश चतुर्थी/ संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष) | अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी |
| 20 सितंबर | गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/ नुआखाई | भुवनेश्वर और पणजी |
| 22 सितंबर | श्री नारायण गुरु समाधि दिवस | कोच्चि और तिरुवतंपुरम |
| 23 सितंबर | चौथा शनिवार और महाराजा हरि का जन्मदिन | सभी जगह |
| 24 सितंबर | रविवार | सभी जगह |
| 25 सितंबर | श्री नारायण गुरु समाधि दिवस | गुवाहाटी |
| 27 सितंबर | मिलाद-ए-शेरिफ | जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवतंपुरम |
| 28 सितंबर | ईद-ए-मिलाद/ ईद-ए-मीलादुन्नबी | ज्यादातर जगह |
| 29 सितंबर | ईद-ए-मिलादइंद्रजातात्रा | गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर |
अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं। तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आजकल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है। (September Bank Holiday)
अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में है तो जल्द से जल्द KYC करा लें। ऐसा नहीं कराने पर आपको खाते से लेनदेन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने अकाउंट होल्डर्स को 31 अगस्त तक अपना KYC कराने को कहा है। बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। बता दें कि कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। मई की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। (September Bank Holiday)



