Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षा के मंदिर में अंधविश्वास का साया, बच्चों ने कहा– “हमें डर लग रहा है”, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले से एक चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरसी में किसी ने प्रिंसिपल ऑफिस के सामने जादू-टोना कर कोयल की बलि दे दी।

यह भी पढ़े :- अब जान जोखिम में डालकर नहीं करनी पड़ेगी नदी पार, मुख्यमंत्री ने चार उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को दी मंजूरी

गुरुवार सुबह जब स्कूल खुला तो खून से सने पंख, पूजा सामग्री और टोने-टोटके के संकेत देखकर शिक्षक और छात्र-छात्राएँ हक्के-बक्के रह गए। स्कूल का माहौल भय और दहशत में बदल गया।

मौके पर पहुँची पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही

घटना की जानकारी मिलते ही बोरसी थाना पुलिस स्कूल पहुँची और जाँच शुरू की। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस कृत्य को किसने और क्यों अंजाम दिया। पुलिस ने स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

छात्र-छात्राएँ सहमे, अभिभावक चिंतित

घटना से बच्चों में डर का माहौल बन गया है। कई छात्र-छात्राओं ने तो कक्षाओं में जाने से इनकार कर दिया। अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते नज़र आए।

शिक्षकों ने इसे अंधविश्वास फैलाने की कोशिश बताते हुए कहा कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है, जिसका मकसद स्कूल का माहौल बिगाड़ना है।

BEO का बयान

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजेश्वरी चन्द्राकर ने घटना की पुष्टि की और इसे शरारती तत्वों की हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और शिक्षकों को डराने की कोशिश की गई है, लेकिन इसे तूल नहीं देना चाहिए। BEO ने निर्देश दिया कि स्कूल परिसर की तुरंत सफ़ाई करवाई जाए और सामान्य पढ़ाई का माहौल बनाया जाए ताकि बच्चों का मनोबल प्रभावित न हो। (Chhattisgarh News)

समाज के लिए संदेश

यह घटना हमारे समाज में अब भी फैले अंधविश्वास की गहराई को दर्शाती है। स्कूल शिक्षा का मंदिर है, जहाँ भय नहीं बल्कि ज्ञान का वातावरण होना चाहिए। (Chhattisgarh News)

डर नहीं, शिक्षा फैलाओ – यही हमारा संदेश होना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!