
Shah in Jharkhand: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झारखंड के रांची में प्रदेश की कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठक को संबोधित किया। साथ ही कहा कि विस्तृत सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं। मैं आप सभी का मनपूर्वक अभिनंदन करता हूं, आपकी ताकत से ही झारखंड में भाजपा 9 सीटें जीती है। मैं झारखंड की जनता का भी प्रणाम करता हूं, आभार जताता हूं। 2014 हो, 2019 हो या 2024…PM मोदी के नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। आपके प्यार के लिए आपको लाख-लाख बार प्रणाम।
यह भी पढ़ें:- Raipur News: देवेंद्र नगर आदर्श विद्यालय में अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित, पढ़ें पूरी खबर
शाह ने कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न सिर्फ झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल बाद इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है। मैं आपको भरोसा देने आया हूं, चाहे मोदी सरकार हो, रघुबर दास की सरकार हो या अर्जुन मंडा की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। (Shah in Jharkhand)
PM मोदी ने झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे आप (भाजपा कार्यकर्ता) जनता के बीच शान से सिर उठाकर जा पाएं। 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया। जबकि PM नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया। झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन PM मोदी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है। (Shah in Jharkhand)
JMM सबसे भ्रष्ट सरकार: शाह
उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। मैं झारखंड को बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर से 30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है। बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। शाह ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। (Shah in Jharkhand)