Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 17 नक्सली ढेर, शाह ने कहा- हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता

Shah on Naxal Encounter: सुकमा के उपनपल्ली में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिसमें झीरम हत्याकांड में शामिल SZCM कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है, जिस पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जगदीश दरभा डिवीजन सचिव और स्पेशल जोनल कमेटी का मेंबर था। ढेर नक्सली में 11 महिला नक्सली भी शामिल है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, इंसास राइफल, 303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक बरामद किया गया है। बता दें कि जगदीश सुकमा जिले के एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मामलों में वांटेड रहा है।

 यह भी पढ़ें:- Sukma Encounter : सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती : उपमुख्यमंत्री शर्मा

मुठभेड़ में सुकमा DRG के तीन और CRPF के एक जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस सफलता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों और सरकार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा नक्सलवाद पर एक और प्रहार। हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता। सिर्फ शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है। (Shah on Naxal Encounter)

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने भी जवानों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की ओर एक और बड़ा कदम है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा क्षेत्र में 17 नक्सलियों को मार गिराया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में भारत मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार के दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी से राज्य में शांति और विकास को नई गति मिल रही है। (Shah on Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!