शर्मनाक वारदात: दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का नहाते वक्त बनाया वीडियो, किया वायरल
Video while taking a bath : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति पर गंभीर और अमानवीय आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने चोरी-छिपे उसका नहाते वक्त वीडियो (Video while taking a bath) बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़े :- एलन मस्क की ट्रंप को खुली चुनौती: बोले – ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास हुआ तो…..
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा। पति और परिवार के अन्य सदस्य बार-बार दहेज के लिए ताने मारते और मानसिक प्रताड़ना देते थे।
पीड़िता ने कई बार अपने पिता से रुपये लेकर पति को दिए, लेकिन जब उसने और पैसा लाने से इनकार कर दिया, तो पति ने बदले की भावना से यह घिनौनी हरकत की। महिला के अनुसार, पिछले वर्ष पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो (Video while taking a bath) वायरल कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और घर से बाहर निकाल दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, और प्रशासन से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



