शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने RSS प्रमुख को लिया आड़े हाथों, कहा- ये आलोचना के नहीं, दया के पात्र हैं
Mandir Masjid Dispute : पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज रायपुर आए हैं. जहां उन्होंने आज मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने हिन्दू जनसंख्या, धर्मांतरण समेत मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया है.
यह भी पढ़े :- Tamilnadu Harassment: भीषण ठंड में अर्धनग्न हुए BJP नेता अन्नामलाई, खुद पर कोड़े बरसाकर जताया विरोध, पढ़े पूरी खबर
शेर कम हो लेकिन शेर होता है
शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने हिंदू जनसंख्या पर कहा कि शेर कम हो लेकिन शेर होता है. बिना परिवार नियोजन और गर्भपात्र के जनसंख्या नियंत्रित रहे. जब तक हिंदू सुरक्षित तब तक दूसरी कौम सुरक्षित है. जैन बौद्ध सिख अल्पसंख्यक के लोभ में आए. उन्होंने आगे कहा कि लोभ में न आए होते तो हिंदु विश्व में दूसरे नंबर पर होते.
मोहन भागवत को बताया दया का पात्र
निश्चलानंद महाराज ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक बनते बनते सर्व संचालक बन जाते है. इन्हें 12 महीने बोलना है इसलिए कुछ भी बोल देते है. बाद में लज्जित होते है और कह देते है. हमारे बयानो की आलोचना करने का सबको अधिकार है. मोहन भागवत में हिन्दू का चिन्ह न ढूंढे ये आलोचना के नहीं दया के पात्र है.
बता दें, हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवाद (Mandir Masjid Dispute) पर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग ढूंढने की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें इतिहास को सही संदर्भ में समझना चाहिए और वर्तमान में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए. RSS प्रमुख ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब देश में संभल, मथुरा, अजमेर और काशी समेत कई जगहों पर मस्जिदों के प्राचीन समय में मंदिर होने का दावा किया जा रहा है. उनके इन्हीं बयानों को लेकर अब शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि पहले मोहन भागवत कहते थे कि 3 बच्चे पैदा करो. अब कहते हैं हम दो हमारे 2. शेर संख्या में भले ही कम हो, लेकिन शेर ही होता है. बिना परिवार नियोजन और गर्भपात के जनसंख्या नियंत्रित रहे. जब तक हिंदू सुरक्षित हैं, तब तक अन्य कौम भी सुरक्षित हैं। (Mandir Masjid Dispute)



