Adani NDTV Deals: गौतम अडानी ने NDTV पर लगाया बड़ा दांव, 29% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान

Adani NDTV Deals: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने NDTV मीडिया हाउस में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह NDTV यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं खुली पेशकश के जरिए NDTV में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस तरह अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 55 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी और वह मीडिया कंपनी में मेजर स्टेकहोल्डर कहलाएगी। यह डील करीब 495 करोड़ रुपये में होने की उम्मीद है। इस बीच NDTV के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 376.55 रुपये पर बंद हुए हैं। (Adani NDTV Deals)

यह भी पढ़ें:- Barish Alert: नहीं थम रहा बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए फिर जारी किया अलर्ट

AMG मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के CEO और सीनियर जर्नलिस्ट संजय पुगलिया ने कहा कि यह अधिग्रहण मीडिया इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम भारतीय नागरिक, उपभोक्ताओं या भारत में रुचि रखने वालों को सूचना और ज्ञान के साथ सशक्त बनाना चाहते हैं। NDTV हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए सबसे उपयुक्त प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म है। हम समाचार वितरण में NDTV के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। बता दें कि NDTV एक प्रमुख मीडिया हाउस है। करीब तीन दशक से मीडिया इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाने वाली इस कंपनी के 3 नेशनल न्यूज चैनल- NDTV 24×7, NDTV इंडिया और NDTV प्रॉफिट हैं। इसकी मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी है। (Adani NDTV Deals)

अलग-अलग प्लेटफार्मों पर मजबूत फैन फॉलोइंग

वहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर NDTV की मजबूत फैन फॉलोइंग है। हालांकि अडाणी के ऐलान के दो घंटे बाद NDTV की CEO ने इंटरनल मेल जारी करके कहा कि अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है। इस बारे में हमें न कोई जानकारी दी गई और न ही कोई बातचीत की गई है। ग्रुप की CEO ने इस मामले में रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है। NDTV में सबसे बड़ी हिस्सेदारी प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय की है। ग्रुप में दोनों की कुल मिलाकर 32.26% सीधी हिस्सेदारी है। वहीं जिस RRPR कंपनी को खरीदने की बात अडाणी ग्रुप ने कही है, वह भी प्रणॉय और राधिका के मालिकाना हक में ही है। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। (Adani NDTV Deals)

Related Articles

Back to top button