Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को PM मोदी ने किया संबोधित, कहा-भारत ज्ञानयोग की भूमि 

Shikshapatri Bicentenary Festival: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रंथरत्न शिक्षापत्री के 200 साल पूरा होने पर आयोजित द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री के 200 साल पूरे होने के इस पावन पर्व के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी संतों को प्रणाम किया और भगवान स्वामीनारायण के करोड़ों अनुयायियों को द्विशताब्दी महोत्सव की बधाई दी। PM मोदी ने कहा कि भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री मानव जीवन के लिए अनमोल मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह ग्रंथ साधना के साथ-साथ सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करता है। 

यह भी पढ़ें:- रायपुर में जमीन सौदे के नाम पर 20 लाख की ठगी, बैंककर्मी से लिया बयाना, रजिस्ट्री से मुकरे आरोपी

उन्होंने कहा कि भगवान स्वामीनारायण का जीवन लोकसेवा और लोकशिक्षा से जुड़ा रहा, जिसे उन्होंने सरल शब्दों में समाज के सामने प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हजारों सालों से ज्ञानयोग के लिए समर्पित रहा है। वेद आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। ऋषि-मुनियों ने समय की आवश्यकता के अनुसार वेदों के प्रकाश में सामाजिक व्यवस्थाओं को विकसित किया और अलग-अलग कालखंडों में महात्माओं व मनीषियों ने इस परंपरा में नए अध्याय जोड़े। PM मोदी ने स्वामीनारायण संप्रदाय की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज उनके अनुयायी समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा में निरंतर जुटे हैं। (Shikshapatri Bicentenary Festival)

PM मोदी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रकल्प, किसान कल्याण के संकल्प और जल संरक्षण जैसे अभियान वास्तव में प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि संतजनों और हरिभक्तों को समाजसेवा के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर विस्तार करते देखना अत्यंत प्रेरक है। प्रधानमंत्री ने देश में चल रहे स्वदेशी, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे जन-आंदोलनों से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि अगर इन अभियानों से शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के प्रयास जुड़ते हैं, तो यह समारोह और भी अविस्मरणीय बन जाएगा। (Shikshapatri Bicentenary Festival)

Back to top button
error: Content is protected !!