Google Analytics —— Meta Pixel

BJP के CM उम्मीदवार का पूरा समर्थन करेंगे, PM मोदी-शाह का फैसला सर्वमान्य: एकनाथ शिंदे

Shinde on CM Face: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है। मैंने कभी खुद को मुख्यमंत्री नहीं माना। CM का मतलब कॉमन मैन होता है, मैंने यही सोचकर काम किया। हमें लोगों के लिए काम करना चाहिए। हमारे राज्य में महायुति को जो जीत हासिल हुई, उसके लिए मैं सभी मतादाताओं को धन्यवाद करता हूं। यह अभूतपूर्व जीत है। मैंने कार्यकर्ता के रूप में काम किया। हमने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश की। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:- संविधान को सिर्फ पढ़े नहीं, बल्कि इसे समझे और इसका पालन करें: राज्यपाल रमेन डेका

कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हमारे तीनों दलों की बैठक होगी और उसमें विस्तार से चर्चा होगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बहुत आगे बढ़ेंगे और निश्चित रूप से महायुति की सरकार स्थापित होगी। कल मैंने PM नरेंद्र मोदी से भी बात की है। मैंने कहा कि सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं है। आप निर्णय लीजिए, बीजेपी जो अंतिम निर्णय लेगा उस निर्णय की तामिल हो जाएगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जो मुख्यमंत्री पद के बारे में निर्णय लेंगे और बीजेपी का जो उम्मीदवार होगा उसको हमारा पूरा समर्थन होगा। (Shinde on CM Face)

एक-दूसरे के प्रति कोई अलग मत नहीं: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी महायुति में कभी भी एक-दूसरे के प्रति कोई अलग मत नहीं रहा है। हमने हमेशा साथ बैठकर निर्णय लिए हैं…कुछ लोगों के मन में जो शंकाएं थीं, उनको दूर करने का काम एकनाथ शिंदे जी ने किया है। जल्द ही हम अपने नेताओं के साथ बैठेंगे और उचित निर्णय लेंगे। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि मैं कल दिल्ली जाऊंगा। सारी चर्चाएं वहीं होंगी। कल चर्चा के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सरकार बनाने में कोई देरी नहीं हुई है। अच्छी सरकार बनेगी, जल्दी बनेगी। केंद्रीय नेतृत्व निर्णय करेगा। सामूहिक निर्णय होगा। 

Back to top button
error: Content is protected !!